फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Common man is getting troubled at the tehsil allegation of negligence regarding Khatauni

Jaunpur News : तहसील पर परेशान हो रहा आम आदमी, खतौनी को लेकर लापरवाही का आरोप, भ्रष्टाचार की शिकायत

Sun, 02 Mar 2025 05:55 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 02 Mar 2025 05:55 PM IST
सार

 तहसील पर खतौनी को लेकर किसानो ने कहा कि निर्धारित शुल्क से अधिक वसूला जा रहा है। इसके साथ ही समस्या सुनने वाला कोई नहीं है। इतना ही नहीं दोपहर एक बजे के बाद सेवा नहीं मिल रही है।
 

विज्ञापन
Common man is getting troubled at the tehsil allegation of negligence regarding Khatauni
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 केराकत तहसील मुख्यालय पर खतौनी दफ्तर में किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दूर-दराज गांवों से आए काश्तकारों को खतौनी निकलवाने के लिए घंटों लंबी कतार में खड़े रहना पड़ता है।

विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि दोपहर 1 बजे के बाद खतौनी नहीं मिल रही है। उन्हें अगले दिन दोबारा आना पड़ता है। इससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है।

सरकारी तौर पर निर्धारित शुल्क 15 रुपये से पांच रुपये अधिक वसूले जा रहे हैं। इससे किसानों में नाराजगी है। काउंटर पर बैठे प्राइवेट कर्मी मनमाने ढंग से अतिरिक्त पैसे वसूल रहे हैं। किसानों की शिकायतों को अनदेखा कर रहे हैं। लगातार हो रही अव्यवस्थाओं के कारण किसानों और कर्मचारियों के बीच तू-तू, मैं-मैं की नौबत आ जाती है।
विज्ञापन


किसान संतोष कुमार यादव निवासी सरकी व राकेश यादव निवासी सुल्तानपुर का कहना है कि उनकी समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि खतौनी निकालने की प्रक्रिया को सुचारू किया जाए और अतिरिक्त शुल्क वसूली पर रोक लगाई जाए। तहसीलदार महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि खतौनी देने की प्रक्रिया एक बजे तक चलती है और अतिरिक्त शुल्क का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कभी कभी सर्वर की समस्या भी रहती है। हालांकि सभी कंप्यूटर ऑपरेटर्स को खतौनी के लिए किसानों को दौड़ना न पड़े, इसका ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed