फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Committees' warehouse is empty in the afternoon

खाद की ऐसी मारामारी, दोपहर में ही समितियों के गोदाम खाली

Sat, 22 Aug 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Committees' warehouse is empty in the afternoon
जौनपुर। धान को यूरिया की जरूरत है। बाजार में किल्लत होने के कारण किसानों में आपाधापी मची है। शनिवार को जिले की सहकारी समितियों पर खाद के लिए किसानों की ऐसी भीड़ उमड़ी कि दोपहर तक गोदाम खाली हो गए।
विज्ञापन

जिले की कुल 175 में से 64 समितियों पर शुक्रवार को ही 300-300 बोरी यूरिया भेजी गई थी। शनिवार की सुबह से वितरण शुरू हुआ। कहीं सुबह नौ बजे तक स्टॉक खत्म हो गया तो कहीं दोपहर तक गोदाम खाली हो चुका था। इसके बाद आए तमाम किसानों को खाली हाथ मायूस लौटना पड़ा। राहत की बात यह रही कि प्रशासन की ओर से प्रत्येक समिति पर एक-एक अधिकारी को वितरण के लिए नामित कर दिए जाने से किसानों को सरकारी रेट से अधिक नहीं देना पड़ा। प्रत्येक समिति पर मौजूद कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी ने अपनी निगरानी में खाद का वितरण कराया। किसानों को दो बोरी खाद ही दी जा रही थी। इससे अधिक की मांग करने पर उन्हें खतौनी लाने को कहा गया। बावजूद दोपहर तक समितियां खाली होने से तमाम किसान खाद नहीं पा सके हैं। अफसरों का दावा है कि जल्द ही यूरिया की नई रैक पहुंच रही है, जिसके बाद सभी किसानों को खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed