फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Commerce studies will stop in colleges due to new education policy

नई शिक्षा नीति से कालेजों में बंद हो जाएगी कामर्स की पढ़ाई

Mon, 25 Jul 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Commerce studies will stop in colleges due to new education policy
जौनपुर। नई शिक्षा नीति के तहत जारी गाइड लाइन से वाणिज्य (कामर्स) की पढ़ाई को लेकर संकट खड़ा हो गया है। यदि यही हालत रही तो निजी कालेज में वाणिज्य विषय की पढ़ाई बंद हो जाएगी। एडेड कालेजों में भी सीटें भरने को लेकर समस्या आ सकती है। दाखिले को लेकर छात्र भी भटक रहे हैं। कालेज भी इस बात को लेकर परेशान हैं कि उनकी सीटें कैसे भरेंगी।
विज्ञापन

दरअसल नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद दाखिला प्रक्रिया में बदलाव कर दिया गया है। शासन ने तय कर दिया है कि इंटर में गणित, इंटर में अर्थशास्त्र और इंटर में कामर्स की पढ़ाई करने वाले छात्र ही स्नातक स्तर पर वाणिज्य (कामर्स) में दाखिला ले सकते हैं। बायो ग्रुप और कला वर्ग के साथ अन्य विषयों की पढ़ाई करने वाले छात्र कामर्स में दाखिला नहीं ले सकते हैं। इसके चलते बायो ग्रुप और दूसरे संकाय के छात्र कामर्स में दाखिला नहीं ले पा रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि बायो ग्रुप के जो छात्र कामर्स में दाखिला लेने के लिए आ रहे हैं, उनका प्रवेश लेने से मना कर दिया जा रहा है। तमाम ऐसे छात्र हैं, जो कामर्स की पढ़ाई करना चाहते हैं लेकिन नियम से बंधे होने के कारण उनका दाखिला नहीं हो पा रहा है। इससे छात्र और कालेज दोनों का नुकसान हो रहा है। दाखिला का समय भी बीतता जा रहा है। छात्र भी दुविधा की स्थिति में हैं कि किस विषय में दाखिला लें। जबकि अवध विश्वविद्यालय और गोरखपुर ने पहले एकेडमिक काउंसिल में इसे पास करा लिया है। दाखिला को लेकर वहां कोई परेशानी नहीं आ रही है। राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कालेज के शिक्षक डा. संतोष त्रिपाठी का कहना है कि शनिवार को कई कालेजों के शिक्षक कुलपति से मिलने के लिए विवि आए थे। कुलपति की गैर मौजूदगी में कुलसचिव से वार्ता हुई। कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि पत्र तो आया है लेकिन कुलपति के आने के बाद ही इस पर चर्चा हो पाएगी। फिलहाल कालेज इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

कामर्स में दाखिला को लेकर आ रही दिक्कत से विवि को पहले अवगत करा दिया गया है। बोर्ड आफ स्टडी में पास हो गया है। एकेडमिक काउंसिल में पास कराने की जरूरत है। एक पखवारे पहले हमने फिर से कुलपति को पत्र देकर समस्या से अवगत करा दिया है। यदि इस पर शीघ्र कोई निर्णय नहीं लिया गया तो कामर्स की सीट भर पाना मुश्किल होगा। - डा. अमित कुमार राहुल, समन्वयक, वाणिज्य संकाय टीडी कालेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed