फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Collectorate Advocates' Association hikes Vakalatnama and affidavit fees; ex-gratia amount also increased.

Jaunpur News: कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति ने बढ़ाया वकालतनामा, हलफनामा शुल्क, अनुग्रह राशि भी बढ़ी

Tue, 30 Jun 2026 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Collectorate Advocates' Association hikes Vakalatnama and affidavit fees; ex-gratia amount also increased.
जौनपुर। कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति ने वकालतनामा और न्यायिक हलफनामा शुल्क में वृद्धि की घोषणा की है। समिति ने दिवंगत अधिवक्ताओं और कर्मचारियों के परिजनों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि भी बढ़ाई है। यह निर्णय सोमवार को हुई साधारण सभा की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में अध्यक्ष घनश्याम सिंह और महामंत्री मनोज कुमार मिश्र ने वार्षिक बजट (जून 2025 से मई 2026) और संभावित बजट (जून 2026 से मई 2027) प्रस्तुत किया। सभा ने बजट को पारित किया। नए प्रस्तावों के तहत, वकालतनामा शुल्क 200 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये, न्यायिक हलफनामा शुल्क 40 रुपये के स्थान पर अब 50 रुपये होगा। ये सभी बढ़ी हुई दरें 01 जुलाई 2026 से प्रभावी होंगी। इसके अतिरिक्त, दिवंगत अधिवक्ताओं के परिजनों को मिलने वाली अनुग्रह धनराशि दो लाख रुपये से बढ़ाकर चार लाख रुपये की गई है। अधिवक्ताओं की धर्मपत्नी के निधन पर 50 हजार रुपये की अनुग्रह निधि प्रदान की जाएगी। समिति के कर्मचारियों के परिजनों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि भी 50 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी गई है। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा कोरोना काल में समिति के खाते में जमा अनुग्रह राशि के लिए भी कार्ययोजना बनाई जाएगी। बैठक में विजय प्रताप सिंह, ओमप्रकाश सिंह, जगतनारायण तिवारी सहित कई अधिवक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed