फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cold wave shook, people cold due to cold

शीतलहर ने कंपाए हाड़, ठंड से ठिठुरे लोग

Mon, 06 Jan 2020 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Cold wave shook, people cold due to cold
37- रासमंडल में ठंड से बचने के लिए अलाव तापते लोग। - फोटो : JAUNPUR
बढ़ी मुसीबत, बदन कंपाएं सर्द हवाएं
विज्ञापन

फोटो-
---
- तेज ठंडी हवाओं के चलते दिन भर घरों में दुबके रहे लोग
- बादलों के चलते नहीं दिखा सूर्य, अलाव जलाकर पाई राहत
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। बारिश के बाद बदले मौसम ने सर्दी में फिर से इजाफा किया है। तेरह डिग्री तक पहुंच चुका न्यूनतम तापमान रविवार को फिर लुढ़ककर 10 डिग्री सेंटीग्रेड पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई है। कोहरे और बादलों के कारण दिन भर सूर्य के दर्शन के लिए लोग आसमान निहारते रहे। आठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं से लोग ठिठुरते दिखे।
नए वर्ष के पहले दिन से ही मौसम में तब्दीली हुई थी। तेज धूप निकलने से लोगों ने ठंड से राहत महसूस की। दो दिनों तक इस राहत के बाद से मौसम में फिर से बदलाव हुआ है। तीन जनवरी को हुई हल्की बारिश के बाद से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच गया। शीतलहर के झोंके हाड़ कंपाते रहे। स्वेटर, जैकेट, टोपी से शरीर ढकने के बाद भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही थी। रविवार की छुट्टी होने के चलते लोग दिन भर घरों के अंदर रजाई में दुबके रहे। इससेे सड़कों पर चहल-पहल कम रही। कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा के मौसम वैज्ञानिक डॉ.पंकज जायसवाल के मुताबिक दो-तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बरकरार रहेगा। इसके बाद थोड़ी राहत की उम्मीद की जा सकती है। इस दौरान विशेष एहतियात बरतें। बच्चों और बूढ़ों को बचाने के साथ ही फसलों की भी देखभाल करते रहें।
विज्ञापन

---
ठंड से दो की मौत
जफराबाद/खेतासराय। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में ठंड ने दो और जान ले ली है। जफराबाद में जहां युवक की मौत हो गई, वहीं खेतासराय में सिंचाई के लिए खेत में गए वृद्ध की जान चली गई। परिजनों ने प्रशासन को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरकोनी ब्लाक के केशवपुर गांव निवासी बृजलाल पाल (40) शनिवार की रात अपने मड़हे सोए हुए थे। सुबह जाकर लोगों ने देखा तो उनकी शरीर अकड़ा हुआ था। पड़ोसी उन्हें जलालपुर ले गए, जहां से डाक्टरों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में उनकी मौत हो गई। बृजलाल पाल तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। वह अपनी मां के साथ घर रहते थे। दो अन्य भाई रोजी रोटी के सिलसिले में मुंबई रहते हैं। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बृजलाल गरीब एवं अविवाहित थे। उधर, खेतासराय थाना क्षेत्र के पोराई कलां गांव में शनिवार की शाम भगीरथी यादव 65 नहर के किनारे स्थित अपने खेत की सिंचाई करने गए थे। वहींउन्हें ठंड लग गई, जिससे वह अचेत होकर गिर पड़े। किसी के माध्यम से जानकारी होने पर परिजन उन्हें रात मेें ही नगर के निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। रविवार को शाम में परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया। एडीएम रामप्रकाश का कहन था कि ठंड से मौत की कोई सूचना नहीं मिली है। इस बारे में संबंधित तहसील प्रशासन से जानकारी ली जाएगी।

---
ठंड बढ़ी, नहीं हुई अलाव की व्यवस्था
मीरगंज। लगातार ठंड बढने के साथ लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है। क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में अब तक अलाव जलवाने की व्यवस्था नहीं कराई जा सकी है। कुछ जगहों पर स्थानीय लोग खुद अपनी व्यवस्था से अलाव जलवा रहे हैं। सार्वजनिक जगहों पर अलाव नहीं जलने से राहगीर व आमलोग परेशान हैं। बंधवा बाजार, अदारी बाजार, बरावा बाजार, गोधना बाजार, किसुनदासपुर बाजार, जंघई स्टेशन, बभनियांव तिराहा, अगहुआ बाजार, किसान नगर, मीरपुर सब्जी मंडी, मीरगंज बाजार, जरौना स्टेशन, कसेरवा बाजार, बसेरवा बाजार, रामपुर खुर्द बाजार में कहीं भी अलाव नहीं जल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed