फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cold rose

गिरते तापमान से लोग बेहाल

Wed, 03 Jan 2018 12:32 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Wed, 03 Jan 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
Cold rose
अलाव तापते लोग।
मंगलवार जिले के लिए इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम तापमान गिरकर सात डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि पिछले दो दिनों से न्यूनतम तापमान आठ डिग्री पर बना हुआ था।  ठंड में लोग ठिठुरते रहे।  सूर्य का दर्शन दिन भर नहीं हुआ। शीतलहर से जहां लोगों को कंपकपी हो रही है।
विज्ञापन

   लोग घरों से कोहरे व ठंड की वजह से नहीं निकल रहे हैं। वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है और मरीजों की संख्या अस्पतालों में बढ़ने लगी है। सोमवार की देर रात डीएम ने शहर का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ईओ को गांठदार लकड़ी का अलाव जलाने का निर्देश दिया। ईओ ने उन्हें बताया कि 244 स्थानों पर अलाव जल रहा है। जबकि सच्चाई यह है कि खुद डीएम को भी यह अलाव जगह-जगह नहीं दिखा।
विज्ञापन

 जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने सोमवार रात्रि 9 बजे से नगर में भ्रमणकर अलाव जलने की स्थिति का हाल जाना तथा गरीब, असहाय बुजूर्ग व्यक्तियों को कंबल वितरण किया। रोडवेज में बने रैन बसेरा में जाकर वहां की स्थिति का जायजा लिया। इसके पश्चात् जिला अस्पताल में अलाव जलने की स्थिति का हाल जाना। जिला अस्पताल में 24 घंटे अलाव जलाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रमण के दौरान कोतवाली चौराहा पर ठंड से ठिठुर रहे बुजूर्ग को देखते ही गाड़ी को रोका और उसे कंबल ओढ़ाया। ओलन्दगंज, पालिटेक्निक, सिटी स्टेशन पर गरीब, असहाय व्यक्तियों को कंबल वितरित किया। जिलाधिकारी ने ईओ नगर पालिका को सचेत किया है कि नगर में मानक के अनुसार लकड़ी भेजी जाय। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रभूषण वर्मा, उपजिलाधिकारी सदर प्रियंका प्रियदर्शी, तहसीलदार आशाराम वर्मा आदि रहे।
, ईओ नगर पालिका कृष्ण चन्द्र आदि उपस्थित रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed