फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cold increased trouble, increased crowd in hospitals

ठंड ने बढ़ाई परेशान, अस्पतालों में बढ़ी भीड़

Tue, 21 Dec 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Cold increased trouble, increased crowd in hospitals
जौनपुर। ठंड से सर्दी-खांसी-बुखार से लोग पीडि़त हो रहे हैं लेकिन इस समय सर्दी-जुखाम से पीडि़त लोगों में कमर दर्द की शिकायत आ रही है। बहुत से लोग अस्पताल तक का सहारा ले रहे हैं तो बहुत देसी उपाय करने में लगे हैं। यह समस्या बुजुर्ग ही नहीं, युवाओं में भी देखने को मिल रही है। चिकित्सक इससे बचाव के लिए गर्म कपड़े पहने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही विशेष सतर्कता बरतनी को कह रहे हैं।
विज्ञापन

सर्दी का मौसम आते ही बहुत सारी बीमारियां साथ-साथ चली आती हैं। जैसा की इस बार भी देखने को मिल रहा है। शरीर में अकड़न, मांसपेशियों, पीठ, कमर, हाथ-पैर या शरीर के किसी भी अंग में दर्द से परेशान लोग अस्पतालों में देखे जा रहे हैं। वहीं, बहुत से लोग देशी नुस्खों का सहारा ले रहे हैं। लोग सरसों तेल को गर्म करके उसमें लहसुन, आजवाइन, कपूर आदि मिलाकर मालिश करा रहे हैं। वहीं, विशेषज्ञों का मानना है कि बच्चों को छोड़ दें तो हर दूसरा-तीसरा व्यक्ति सर्दी में किसी न किसी दर्द से जूझता है। कई बार यह परेशानी इतनी बढ़ जाती है कि इससे निजात पाने में लंबा वक्त लग जाता है और इसका असर जीवन की गुणवत्ता पर पड़ता है। हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. सुभाष सिंह बताते हैं कि नियमित व्यायाम करने वालों की हड्डियों में लचीलापन होता है पर जो व्यायाम नहीं करते उनकी हड्डियों में अकड़न होने लगती है। इस वजह से अचानक मुड़ने या झुकने से हड्डी में दर्द होने की संभावना बनी रहती है। 50 वर्ष के बाद कैल्शियम की कमी होने से हड्डियां कमजोर होने लगती है। इसलिए पौष्टिक खाना खाना चाहिए। कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए दूध का सेवन करना आवश्यक है। इसके अलावा, हरी साग-सब्जी, मौसमी फलों का सेवन भी लाभदायक होता है। ज्यादा देर तक कुर्सी पर बैठकर काम करना, बिछावन पर लेटकर पढ़ना आदि से भी कमर दर्द होने की संभावना रहती है। अचानक भारी बोझ उठाने, ज्यादा देर तक झुककर और खड़े होकर कार्य करने से भी पैर और कमर में दर्द हो सकता है।
विज्ञापन

6 डिग्री सेल्सियस तक गिरा तापमान
जौनपुर। कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा में तैनात वरिष्ठ वैज्ञानिक सुरेश कुमार कन्नौजिया ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आर्द्रता 76 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 51 प्रतिशत हवा की गति 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम दिशा की ओर रिकॉर्ड किया गया। आगामी दिनों में शीतलहर के कारण ठंड एवं गलन बढ़ने के आसार हैं। रात में धुंध और कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed