फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cold-fever, cough patients increased as the weather changed

Jaunpur News: मौसम बदलते ही सर्दी-बुखार, खांसी के बढ़े मरीज

Thu, 04 May 2023 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Cold-fever, cough patients increased as the weather changed
मौसम में बार-बार हो रहे बदलाव से सर्दी बुखार और खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ गई हैं। जिला अस्पताल के अलावा सीएचसी पर मंगलवार को बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। जिला अस्पताल में 719 मरीजों का इलाज हुआ। दोपहर बाद तक पर्ची बनवाने के लिए काउंटर पर भीड़ लगी रही। डॉक्टरों की मानें तो बारिश के कारण मौसम में आए बदलाव से लोगों को सर्दी जुकाम और बुखार की समस्या हो रही है। मौसम गर्म होने के बाद 4 से 5 दिन में स्थिति सामान्य हो जाएगी। सीएचसी शाहगंज और केराकत में भी इलाज के लिए मरीजों की भीड़ रही।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शुरू हुई कंप्यूटराइज्ड पर्ची
जौनपुर। जिला अस्पताल में अब मरीजों को कंप्यूटराइज्ड पर्ची मिलेगी। इसपर मरीज का पूरा पता और आधार नंबर भी अंकित किया जाएगा। मंगलवार से अस्पताल में यह व्यवस्था लागू कर दिया गया है। पहला दिन होने के कारण लोगों को समय से पर्ची नहीं मिल पाई। कुछ लोग तो बिना इलाज कराए ही लौट गए। पर्ची पर नाम पता से लेकर आधार नंबर, किस डॉक्टर को दिखाना है आदि डिटेल अंकित करना होगा।
विज्ञापन

बारिश के चलते मौसम में हो रहे बदलाव का असर आम आदमी के स्वास्थ्य पर दिख रहा है। लोग सर्दी-जुकाम और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। मौसम गर्म होने के बाद चार से पांच दिन में स्थिति सामान्य हो जाएगी। स्वास्थ्य को लेकर लोगों को सतर्क रहना चाहिए। - डॉ. अशोक यादव, वरिष्ठ फिजिशियन जिला अस्पताल, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed