{"_id":"676ef376504b37bc010dfe83","slug":"coding-start-assessment-from-30-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-127275-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: कोडिंग शुरू मूल्यांकन 30 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: कोडिंग शुरू मूल्यांकन 30 से
विज्ञापन
पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध गाजीपुर और जौनपुर के महाविद्यालयों में चल रही सेमेस्टर परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए उत्तर पुस्तिकाओं की कोडिंग शुरू हो गई है। इसके लिए संकलन केंद्रों से उत्तर पुस्तिकाएं मंगाई गई हैं। मूल्यांकन 30 दिसंबर से शुरू होगा।
विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों की सेमेस्टर परीक्षा में गाजीपुर के 364 और जौनपुर जनपद के 222 महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं की प्रथम, द्वितीय और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं। ज्यादातर बड़ी परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं।
परीक्षा में करीब 2.50 लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है कि मूल्यांकन कार्य समय पर पूरा कराया जाए। मूल्यांकन के लिए आंतरिक के साथ बाह्य परीक्षकों को मूल्यांकन के लिए पत्र जारी करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि परीक्षकों की सूची तैयार कराने का निर्देश दिया गया है। 30 से मूल्यांकन होगा।