फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Coalition parties won all seats, BJP won two and SP won 4 seats

गठबंधन दलों ने जीती सभी सीटें, भाजपा ने दो तो सपा ने 4 सीटों पर जीत

Fri, 11 Mar 2022 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
Coalition parties won all seats, BJP won two and SP won 4 seats
जौनपुर। जनपद की नौ सीटों में तीन सीटों पर उतरे गठबंधन दलों को जीत हासिल हुई। जबकि भाजपा को दो और सपा को चार सीटों पर जीत हासिल हुई। इस तरह, भाजपा के खाते में चार तो सपा के खाते में पांच सीटें गईं।
विज्ञापन

भाजपा और गठबंधन दल के बीच कांटे का मुकाबला हर सीटों पर देखने को मिला। सबसे पहले 7.59 बजे तक पोस्टल बैलेट के मतपत्रों को गणना में शामिल किया गया। इसके बाद मतगणना शुरू हुई। सदर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव और सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान के बीच कांटे की टक्कर रही। 14 राउंड की गणना के दौरान अरशद आगे बताया जा रहे थे। वहीं, प्रशासन ने राउंडवार चार्ट उपलब्ध नहीं करा पा रहा था, जिसके चलते सपा के लोगों ने मतगणना चार्ट उपलब्ध कराने तक गणना कार्य रोक दिया। इसके चलते एक घंटे बाद मतगणना शुरू हुई। सबसे अधिक 25 प्रत्याशी होने के कारण इस विधानसभा सीट के सभी बूथों पर दो-दो ईवीएम लगी थी, जिससे मतगणना में रात हो गई। आखिर में रोचक मुकाबले में राज्यमंत्री को जीत मिली और वे लगातार दूसरी बार विधायक बने। केराकत (सु.) विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी तूफानी सरोज ने भाजपा प्रत्याशी विधायक दिनेश चौधरी को हराकर जीत दर्ज की है। तूफानी सरोज दसवें चक्र की गणना के बाद से बढ़ते बनाए जो निरंतर जारी रहा। दूसरी ओर शाहगंज विधानसभा सीट से भाजपा-गठबंधन के निषाद पार्टी के प्रत्याशी रमेश सिंह ने के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। शुरू में बढ़त बनाने वाले पूर्व मंत्री व लगातार चार बार से विधायक बन रहे शैलेंद्र यादव ललई को आखिर में हार का सामना करना पड़ा। मुंगराबादशाहपुर विधानसभा सीट से भी सपा प्रत्याशी पंकज पटेल ने जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अजय शंकर दुबे को हराया है। जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के सपा गठबंधन सुभासपा के प्रत्याशी पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह को हराया है। बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे जगदीश नारायण राय शुरू से ही बढ़त बनाए हुए थे और आखिरकार उनके सिर जीत का ताज सजा। मडि़याहूं विधानसभा सीट पर भाजपा के सहयोगी दल अपना दल (एस) का कब्जा बरकरार रह गया। भाजपा के सहयोगी अपना दल (एस) के प्रत्याशी डा. आरके पटेल ने अपने प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी सुषमा पटेल को हराकर जीत दर्ज किया। वहीं, मल्हनी विधानसभा सीट पर लकी यादव ने लगातार दूसरी बार पूर्व सांसद और इस बार जेडीयू से प्रत्याशी धनंजय सिंह को शिकस्त दी। धनंजय सिंह दोपहर तक लगातार बढ़त बना रहे थे। लेकिन, इसके बाद पीछे होते चले गए। वहीं, बदलापुर सीट से रमेशचंद्र मिश्र ने लगातार दूसरी बार रोचक मुकाबले में जीत दर्ज की। उन्होंने सपा के प्रत्याशी ओम प्रकाश दुबे को बहुत कम अंतरों से हराया है। रमेश जनपद में सबसे कम अंतर से जीतने वाले विधायक बने हैं। इसी तरह मछलीशहर से डा.रागिनी सोनकर ने शुरू में बढ़त बनाने वाले भाजपा के प्रत्याशी मेहीलाल सोनकर को हराया पहली बार विधायक बनीं हैं। दूसरी ओर, मुंगराबादशाहरपुर में सपा ने भाजपा के भितरघात का फायदा उठाते हुए जीत दर्ज की है। इस सीट पर सपा के पंकज पटेल ने भाजपा के प्रत्याशी अजय शंकर दुबे अज्जू भइया को हराकर पहली बार विधायक बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed