{"_id":"6ae3913d46b696b6c2052364","slug":"pu-students-waved-the-flag-at-iit-guwahati-showcased-their-skills-at-the-hackathon-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-165939-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पूविवि के छात्रों ने आईआईटी गुवाहाटी में लहराया परचम, हैकाथॉन में दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पूविवि के छात्रों ने आईआईटी गुवाहाटी में लहराया परचम, हैकाथॉन में दिखाया हुनर
आईआईटी गुवाहाटी में हैकाथॉन में प्रतिभाग करने वाले छात्र अंकित तिवारी और पीयूष मौर्य को सम्मानि
Link Copied
मल्हनी। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी के दो विद्यार्थियों ने आईआईटी गुवाहाटी में आयोजित हैकाथॉन में प्रतिभाग कर अपनी तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया। वापस लौटने पर कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने दोनों छात्रों को बधाई देकर उत्साहवर्धन किया। दोनों विद्यार्थियों ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) गुवाहाटी में आयोजित हैकयार्ड हैकाथॉन में हिस्सा लिया और सहभागिता का प्रमाणपत्र प्राप्त किया। दोनों छात्रों ने कार्यक्रम के तहत आयोजित एजेंट-37 प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने एक वेबसाइट विकसित की। इसके माध्यम से उन्होंने अपनी रचनात्मक सोच, वेबसाइट निर्माण और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। सहभागिता के लिए उन्हें एजेंट-37 की टी-शर्ट भी प्रदान की गई। कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने विद्यार्थियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें निरंतर अपने तकनीकी कौशल को विकसित करने और नई तकनीकों को सीखने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। नवाचार और व्यावहारिक ज्ञान के माध्यम से विद्यार्थी अपनी प्रतिभा को बेहतर दिशा दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को ऐसे अवसरों पर प्रोत्साहित करने और सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। विद्यार्थियों ने बताया कि आईआईटी गुवाहाटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में तकनीकी प्रतियोगिता में भाग लेना उनके लिए सीखने और अपनी क्षमताओं को निखारने का अच्छा अवसर रहा। इस दौरान उन्हें परियोजना विकास, टीम भावना, समस्या समाधान और नवाचार से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।