फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   God's grace falls on those who give up pride and greed: Pt. Rajnikant

अभिमान और लोभ छोड़ने वाले पर होती है प्रभु की कृपा : पं. रजनीकांत

Fri, 30 Oct 2026 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
God's grace falls on those who give up pride and greed: Pt. Rajnikant
श्रीमद् भागवत कथा सुनती महिलाएं। आयोजक
जौनपुर। विवाह मैरेज लॉन में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन कथाव्यास पं. रजनीकांत द्विवेदी ने भगवान की भक्ति, संतोष और सच्ची मित्रता का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि अभिमान और लोभ का त्याग करने वाले व्यक्ति पर प्रभु की कृपा बनी रहती है। इच्छाओं के पीछे भागने के बजाय मनुष्य को संतोष और विश्वास के साथ जीवन जीना चाहिए। उन्होंने कहा कि कलियुग की विडंबना है कि लोग अपने दुखों से अधिक दूसरों के सुख और प्रगति को देखकर दुखी होते हैं। ईर्ष्या मनुष्य की मानसिक शांति छीन लेती है। जिसकी नीयत साफ होती है, भगवान स्वयं उसका सहारा बनते हैं। इसलिए व्यक्ति को अपने कर्म, व्यवहार और विचारों की शुद्धता बनाए रखनी चाहिए। कथाव्यास ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि सच्ची मित्रता धन-दौलत की मोहताज नहीं होती। सुदामा निर्धन होने के बावजूद अपने बालसखा श्रीकृष्ण से मिलने द्वारका पहुंचे। भगवान ने उनका आत्मीय स्वागत कर उन्हें सम्मान दिया। यह प्रसंग प्रेम, विश्वास और आत्मीयता का संदेश देता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अहंकार, लोभ और ईर्ष्या त्यागकर भक्ति, प्रेम और सद्भाव का मार्ग अपनाने की अपील की। कथा की मुख्य यजमान विमला सेठ रहीं। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, विवेक सेठ, विनीत सेठ, अर्चना सेठ, विशाल सेठ, विपिन सेठ, हर्षित सेठ, हार्दिक सेठ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article