फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   CNG leak at petrol pump stirred up in Jaunpur

यूपी: जौनपुर में पेट्रोल पंप पर सीएनजी लीक होने से हड़कंप, इलाके में मची भगदड़

Thu, 11 Nov 2021 01:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 11 Nov 2021 01:38 PM IST
विज्ञापन
CNG leak at petrol pump stirred up in Jaunpur
पेट्रोल पंप के आसपास मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले के सिंगरामऊ बाजार में स्थित पेट्रोल पंप पर गुरुवार सुबह करीब 10 बजे सीएनजी लीकेज से हड़कंप मच गया है। गौतमी पेट्रोल व सीएनजी पंप पर सीएनजी लेकर आए टैंकर में खराबी की वजह से सीएनजी लीक हो गई। ये घटना सुबह 10 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

विज्ञापन


फायर ब्रिगेड को फोन कर सूचना दी गई। मौके थानाध्यक्ष रामायण यादव पुलिस बल के साथ पहुंच गए। घटनास्थल पर मौजूद सुशांत तिवारी ने बताया कि पेट्रोल लेने के लिए पंप पर गए थे। वहां अचानक जोरदार आवाज होने से डर गए।
विज्ञापन


पेट्रोल पंप कर्मियों ने बताया कि सीएनजी लीक हो गई, वहां पर भगदड़ मच गई और इलाके के लोग इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय निवासी ललित तिवारी ने बताया कि घर में खाना बन रहा था, लेकिन गैस बंद कर दी। सभी ज्वलनशील चीजें बंद कर दी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed