फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   CMO reviewed health services

Jaunpur News: सीएमओ ने स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

Sat, 17 Oct 2026 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
CMO reviewed health services
मड़ियाहूं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, इमरजेंसी वार्ड, दवा वितरण कक्ष सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया और स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों को समय से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन

सीएमओ ने स्टाफ नर्सों को गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच (एएनसी चेकअप) निर्धारित मानकों के अनुसार ठीक से करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच होने से उनके स्वास्थ्य की निगरानी करने और संभावित जटिलताओं का समय रहते पता लगाने में मदद मिलती है। इसके साथ ही अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और मरीजों के प्रति जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. अरुण कुमार भारती, सीएचसी अधीक्षक डॉ. एमएस यादव सहित अस्पताल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed