फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   CM will honor Anil Singh today for excellent production of mango

Jaunpur News: आम के उत्कृष्ट उत्पादन के लिए अनिल सिंह को सीएम आज करेंगे सम्मानित

Fri, 04 Jul 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
CM will honor Anil Singh today for excellent production of mango
बदलापुर। आम की बागवानी में उत्कृष्ट उत्पादन करने के लिए बरौली गांव निवासी अनिल कुमार सिंह को सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को लखनऊ के शिल्प ग्राम में आयोजित आम महोत्सव में सम्मानित करेंगे। यह जानकारी बृहस्पतिवार को जिला उद्यान अधिकारी सीमा सिंह राणा ने दी है।जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि उन्होंने बुधवार शाम को बाग का निरीक्षण किया था। अनिल सिंह के पिता समाजसेवी त्रिवेणी सिंह ने 1984 में अपने 30 एकड़ जमीन में विभिन्न प्रजातियों दशहरी, चौसा, लंगड़ा, सफेदा, बंबइया के 4715 आम के पौधों का रोपण किया था। उचित देखभाल व रखरखाव से लगभग पांच वर्ष बाद फल आना शुरू हो गया। उनके उत्कृष्ट बागवानी की चर्चा भी शुरू हो गई। फसल से उन्हें अच्छी आय होने लगी तो और भी मन लगने लगा। बड़े व्यवसायी होने पर भी वे अधिकांश समय बागवानी पर देने लगे। अब उनके न रहने पर यह जिम्मेदारी उनके पुत्र अनिल ने संभाल लिया। जहां बाग के उत्कृष्ट उत्पादन से क्षेत्र ही नहीं अपितु पूरे जनपद में उनकी अलग पहचान है। इसी उत्कृष्ट बागवानी के लिए उन्हें सीएम सम्मानित करेंगे। पूछे जाने पर अनिल सिंह ने बताया कि बाग में अभी भी आठ सौ से अधिक पेड़ है। आगे 1000 आम के पेड़ लगाने की तैयारी की जा रही है। अगर मन लगाकर काम किया जाय तो यह आय का अच्छा श्रोत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed