फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   CM's venue changed

सीएम का कार्यक्रम स्थल बदला

Fri, 17 Sep 2021 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
CM's venue changed
मुंगराबादशाहपुर मे मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर निरीक्षण करने पहुंचे राज्य मंत्री गिरीश चंद्र य? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 20 सितंबर को होने वाले कार्यक्र म का स्थल प्रशासन ने फिर बदल दिया है। अब उनका कार्यक्रम सार्वजनिक इंटर कालेज मुंगराबादशाहपुर में होगा। इसके लिए सार्वजनिक पीजी कालेज में हेलीपैड बनाने की तैयारियां जोरों पर चल रही है। बताया जा रहा है कि नेताओं की दखल के कारण ऐसा हुआ है। जबकि एक दिन पहले ही प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल राष्ट्रीय पीजी कालेज सुजानगंज को चिह्नित किया था।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मुंगराबादशाहपुर विधानसभा में जनसभा करेंगे। इस दौरान मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही चयनित लाभार्थियों को सीधे योजनाओं का लाभ देंगे। इसके लिए प्रशासनिक स्तर से तैयारी तेज कर दी गई है। सुबह करीब दस बजे से ही कार्यक्रम स्थल पर मजदूरों को लगाकर साफ-सफाई कराया गया। सीडीओ अनुपम शुक्ला,एडीएम राम प्रकाश, एसडीएम राजेश वर्मा, सीओ अतर सिंह, ब्लाक प्रमुख ,सत्येन्द्र सिंह, पालिकाध्यक्ष शिव गोविंद साहू ,जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बैठक कर तैयारियों की रूपरेखा पर विचार विमर्श किया गया। इसके बाद राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव शाम को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने भी तैयारियों का जायजा लिया। हेलीपैड स्थल ,सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विचार किया गया।
विज्ञापन

....
कल आएंगे जिले के प्रभारी मंत्री
जौनपुर । जिले के प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी 19 सितंबर जिले में आएंगे। वह कलेक्ट्रेट में सभागार में अपराह्न 1 बजे जिला योजना समिति की बैठक शामिल होंगे। इसके बाद अगले दिन सीएम के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
चौक चौबंद होगी सीएम की सुरक्षा
जौनपुर। सीएम की सुरक्षा को लेकर मुकम्मल व्यवस्था की गई है। इसके लिए जिले की फोर्स के अलावा बाहर से भी फोर्स बुलाई गई है। एसपी अजय साहनी के मुताबिक तीन एडिशनल एसपी, 6 सीओ, 500 कांस्टेबल और 12 सेक्शन पीएसी बाहर से बुलाई गई है।

मुंगराबादशाहपुर मे मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर निरीक्षण करने पहुंचे सीडीओ अनुपम शुक्ला। संवाद

मुंगराबादशाहपुर मे मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर निरीक्षण करने पहुंचे सीडीओ अनुपम शुक्ला। संवाद- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed