{"_id":"6a4816ba9dc9a59dcc06af15","slug":"cm-honored-farmer-suryamani-in-lucknow-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-158305-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: लखनऊ में सीएम ने किसान सूर्यमणि को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: लखनऊ में सीएम ने किसान सूर्यमणि को किया सम्मानित
विज्ञापन
जौनपुर। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. सीमा सिंह राणा ने बताया कि 3, 4 एवं 5 जुलाई को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में उद्यान विभाग की ओर से आम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आम महोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रगतिशील किसान सूर्यमणि यादव को स्मृति चिह्न, अंगवस्त्रम् और प्रशस्ति पत्र सौंपकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रत्येक जनपद से किसान प्रतिभाग कर रहे हैं।
किसान सूर्यमणि यादव निवासी ग्राम विष्णुपुर, सिकरारा ने अपने स्टॉल पर आम की प्रजातियां रेड आइवोरी, रेड पाल्मर, ब्रुनेई किंग, आर टू, ई टू बनाना मैंगो, किंग आफ चाकापात, हनी ड्यू, मियाजाकी आदि प्रजातियां लगाईं।
ये दर्शकों के साथ ही आम उत्पादकों एवं किसानों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना रहा।
मुख्यमंत्री ने आम के उत्पादन में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदेश के विभिन्न जनपदों के कुल 10 किसानों को सम्मानित किया।
उद्यान मंत्री की दूरगामी सोच और किसानों के प्रति सहयोग की भावना के कारण ही आज आम बागवानों के लिए विपणन के नए रास्ते खुले हैं। उनका यह सम्मान जौनपुर के आम उत्पादकों के लिए प्रेरणा स्रोत है। संवाद