फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   CM approves Rs 1.80 billion for hi-tech district jail

Jaunpur News: हाईटेक जिला जेल के लिए सीएम ने दी 1.80 अरब की मंजूरी

Thu, 08 Feb 2024 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
CM approves Rs 1.80 billion for hi-tech district jail
जौनपुर। नए जिला कारागार के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1 अरब, 79 करोड़, 79 लाख 51 हजार रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया है। 23.670 हेक्टेयर में बनने वाली हाईटेक जेल के लिए 343 काश्तकारों की भूमि ली जाएगी। पीडब्ल्यूडी वाराणसी के भवन खंड को निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बजट स्वीकृति की जानकारी मुख्यमंत्री के अलावा मंत्री गिरीश यादव ने सोशल मीडिया पर साझा की है। आजादी से पहले जिला कारागार का निर्माण हुआ था। जेल की क्षमता 320 बंदियों की है, लेकिन यहां तीन गुना अधिक कुल 946 बंदी/कैदी रखे गए हैं। जिला प्रशासन लंबे समय से नई जेल के निर्माण की मांग करता रहा है। इस बााबत प्रस्ताव भी भेजा गया था। इसकी कार्यवाही अगस्त 2016 में शुरू हुई थी। इसके लिए तीन गांवों इंदरिया, कुद्दूपुर, रंजीतपुर में 23.70 हेक्टेयर (100 बीघा) जमीन तलाशी गई थी। इसमें से 12.470 हेक्टेयर भूमि खरीदी जा चुकी है। इनमें तीन किसानों की .520 हेक्टेयर भूमि की रजिस्ट्री अभी नहीं हुई है। इसमें 3.58 हेक्टेयर भूमि ग्रामसभा व 7.097 हेक्टेयर भूमि जूनियर हाईस्कूल कुद्दूपुर की है। जमीन के मुआवजे के लिए 45 करोड़ 73 लाख रुपये प्राप्त हुए। इसमें से 44 करोड़ 73 लाख रुपये किसानों को दिए जा चुके हैं जबकि 99 लाख 40 हजार का भुगतान अभी करना है। 98 फीसदी काश्तकारों की भूमि रजिस्ट्री कराई जा चुकी है। 25 अक्तूबर 2021 को तहसीलदार सदर के अधीन गठित टीम ने कब्जा भी हासिल कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed