फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Clouds rained with storm and thunder, old man died due to roof collapse

Jaunpur News: आंंधी और गरज-चमक के साथ बरसेे बादल, छप्पर गिरने से वृद्ध की मौत

Wed, 21 Feb 2024 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Clouds rained with storm and thunder, old man died due to roof collapse
जौनपुर। जिले में मंगलवार की रात्रि दो बजे के बाद शहर से लेकर ग्रामीणांचलों में आंधी और तेज गरज के साथ बरसात हुई। इससे बदलापुर के पूरासांवल गांव में छप्पर गिरने से एक बुजुर्ग की दबकर मौत हो गई। भोर तक हुई बारिश से गेहूं,सरसों और चना की फसलें खेत में गिर गईं, इससे काफी नुकसान हुआ। कुछ जगहों पर सड़कों पर पेड़ और बिजली के खंंभे गिरने से आपूर्ति और आवागमन बाधित रहा। तेज बारिश के चलते शहरों में नालियां जाम हो गईं, वहीं कीचड़ के चलते राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज बदलते ही रात में बारिश के साथ तेज हवाओं का रुख रहा है। आंधी के साथ बिन मौसम बरसात से खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों व चने की फसलों का भारी नुकसान हुआ है। इससे किसान अपनी पूरी साल भर की कमाई को ले कर परेशान है। रात में तेज हवाओं के चलने से शहर के भंंडारी मालगोदाम रोड से रसूलाबाद तिराहे तक 14 बिजली के खंभे गिर गए। इससे करीब पांच हजार की आबादी की बिजली आपूर्ति बाधित है। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी बिजली के खंभे की गिरने से सप्लाई बाधित रही। इससे जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह पेयजल व्यवस्था बाधित रही। रात में तेज हवाओं से जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर, पोखरियापुर संपर्क मार्ग, मुफ्तीगंज में सड़क किनारे लगे पेड़ गिर गए। इससे सुबह कुछ घंटों तक आवागमन बाधित रहा ।
विज्ञापन

शहर में चल रहे जल जीवन मिशन के तहत सड़क पर चल रहे सीवर पाइप लाइन के खोदाई की वजह से जगह-जगह कार्य अधूरा होने से बारिश के बाद कीचड़ होने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदलापुर :कोतवाली क्षेत्र के पूरासांवल गांव में बीती रात बारिश व तेज तूफान की चपेट में छप्पर गिरने से दबकर लाल बहादुर पाल(71) की मौत हो गई। मृतक के पुत्र संतोष पाल ने पुलिस को सूचना दी। बताया पिता नए मकान का निर्माण करा रहे थे। वही पर एक छप्पर बनाकर उसी में रह रहे थे। आंधी तूफान के समय अचानक छप्पर टूटकर उन पर गिर गया, जिससे वह दब गए। सुबह जब तक परिजन पहुंचे छप्पर से दबे होने से उनकी मौत हो चुकी थी। तहसीलदार राकेश कुमार ने बताया कि राजस्व निरीक्षक व हल्का लेखपाल को भेजकर रिपोर्ट मंगाई जा रही है। रिपोर्ट मिलते ही आपदा राहत के तहत उन्हें अनुमन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
मुफ्तीगंज : मंगलवार की रात मौसम का मिजाज बदल गया। अचानक गरज-चमक के साथ तेज हवाओं के बीच बारिश हुई। तेज हवा चलने से गेहूं की फसल धराशायी हो गई। इससे किसानों को गेहूं का दाना कमजोर पड़ने से उपज के कम होने की आशंका है। जगह-जगह पेड़ गिरने से इलाके में बिजली की आपूर्ति भी ठप रही।

गौराबादशाहपुर : रात्रि में हुई बरसात से जगह-जगह गेहूं की फसल को नुकसान हुआ। रात से बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों के इन्वर्टर ने जवाब दे दिया। कबीरुद्दीनपुर उपकेंद्र से जुड़े धर्मापुर, बिथार, चोरसंड गौराबादशाहपुर, बंजारेपुर, बमैला, सखैला, पिलखिनी, सरसौड़ा, मनिहांगोविंदपुर, बारी, भुइली, तारा उमरी समेत कई गांवों में बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। बुधवार साढ़े चार बजे तक बिजली बहाल हुई तो लोगों राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed