फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Clouds linger in the sky, and the farmer's hands tremble at the sight of his harvested crop.

Jaunpur News: आसमान में बादलों का डेरा, खेत में कटी फसल देख कांप रहे अन्नदाता के हाथ

Sun, 05 Apr 2026 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Clouds linger in the sky, and the farmer's hands tremble at the sight of his harvested crop.
सिंगरामऊ क्षेत्र में मौसम के चलते खेती का कार्य प्रभावित। स्रोत-संवाद
जौनपुर। जिले में मौसम के बदलते मिजाज ने किसानों की माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। शनिवार को सुबह से शाम तक आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रही, जिससे खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल को लेकर किसान बेचैन नजर आए। बारिश की आशंका के बीच कई किसान अपनी कटी हुई फसल को जल्द से जल्द समेटने की जद्दोजहद में जुटे रहे। 8 और 9 अप्रैल को फिर बारिश के आसार हैं। राज्य मौसम विशेषज्ञ अतुल सिंह के अनुसार, रविवार दोपहर के बाद मौसम दो दिनों के लिए साफ हो सकता है लेकिन राहत स्थायी नहीं है। आगामी 8 और 9 अप्रैल को जिले में फिर से बारिश होने की प्रबल संभावना है। मौसम पूरी तरह से 10 अप्रैल के बाद ही साफ होने की उम्मीद है। शुक्रवार को हुई तेज हवा और बारिश ने पहले ही कटाई-मड़ाई के काम पर ब्रेक लगा दिया था। शनिवार सुबह धूप निकलने से किसानों को थोड़ी उम्मीद जगी थी लेकिन 10 बजे के बाद दोबारा बादल छा गए। बदलापुर के घनश्यामपुर निवासी भोलानाथ यादव और कुशहा के हरिश्चंद्र व कमलेश ने बताया कि बदली के कारण काम प्रभावित है। किसानों को डर है कि यदि अब तेज बारिश हुई, तो गेहूं का दाना काला पड़ जाएगा और पूरी मेहनत पर पानी फिर जाएगा। सिंगरामऊ क्षेत्र में भी पिछले कई दिनों से जारी उतार-चढ़ाव के कारण कृषि कार्य ठप है। अन्नदाता अब बस इस उम्मीद में आसमान की ओर देख रहा है कि कुदरत का कहर उनकी साल भर की मेहनत को बख्श दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed