फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Climbing the roof, the youth created a ruckus for three hoursr yuvak ne teen ghante kiya hangaama

छत पर चढ़कर युवक ने तीन घंटे किया हंगामा

Thu, 14 May 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Climbing the roof, the youth created a ruckus for three hoursr yuvak ne teen ghante kiya hangaama
बदलापुर। कस्बे के महराजगंज रोड पर स्थित एक मकान की छत पर चढ़कर बुधवार की रात युवक ने जमकर हंगामा किया। आत्महत्या की धमकी देते हुए उसने मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों पर ईंट पत्थर भी चलाए। युवक का कहना था कि शिकायत के बाद भी पुलिस उसके दुकान के सामने जबरन लग रही एक सब्जी की दुकान नहीं हटवा रही। इससे उसका रोजगार ठप हो गया है। करीब तीन घंटे तक हंगामे के बाद किसी तरह युवक को मना कर परिजनों ने छत से नीचे उतारा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

कस्बे के महराजगंज रोड निवासी धर्मेंद्र (32) गैस रिसाव की मरम्मत का काम करता है। घर से कुछ दूर पर ही उसकी दुकान है। धर्मेंद्र का आरोप है कि लॉक डाउन के कारण दुकान बंद हुई थी। इसी दौरान किसी ने दुकान के सामने सब्जी बेचना शुरू कर दिया। सब्जी की दुकान के कारण गैस रिसाव मरम्मत के लिए उसका वाहन कहीं आ-जा नहीं रहा। वह कई बार पुलिस को सब्जी की दुकान हटवाने के लिए प्रार्थना पत्र दे चुका है, मगर पुलिस सुनवाई नहीं कर रही। इससे लगातार उसका रोजगार ठप है। बुधवार की रात करीब दस बजे युवक ने पुलिस को फोन कर छत पर आत्महत्या करने के लिए चढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। युवक छत से ही पुलिस पर ईंट पत्थर चलाता रहा। काफी समझाने के बाद भी वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। पुलिस ने फायर ब्रिगेड के जवानों को बुलाया। जानकारी होते हुए ही कस्बे में रहने वाले युवक के रिश्तेदार व अन्य परिजन भी पहुंच गए। रात अपराह्न एक बजे रिश्तेदारों के समझाने के बाद युवक छत से नीचे उतरा और कमरे में चला गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed