फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Clerk going to the review meeting accused of snatching the proceedings register and tearing pages

Jaunpur News: समीक्षा बैठक में जा रहे लिपिक से कार्यवाही रजिस्टर छीना, पन्ने फाड़ने का आरोप

Fri, 25 Sep 2026 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Clerk going to the review meeting accused of snatching the proceedings register and tearing pages
सिरकोनी। नगर पंचायत कचगांव में बृहस्पतिवार को होने वाली समीक्षा बैठक के लिए कार्यवाही रजिस्टर लेकर जा रहे लिपिक से दो सभासदों सहित चार लोगों ने गाली-गलौज करके रजिस्टर छीन लिया। नगर पंचायत में तैनात लिपिक आसिफ का आरोप है कि आरोपितों ने रजिस्टर के कई पन्ने फाड़ दिए और कुछ पन्नों पर कलम चलाकर उन्हें खराब कर दिया। करीब दो घंटे बाद रजिस्टर वापस किया गया, लेकिन उसमें से कई पन्ने गायब मिले। मामले में लिपिक ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि वे सभासद सुनील विश्वकर्मा के साथ कार्यवाही रजिस्टर लेकर समीक्षा बैठक के लिए चेयरमैन फिरोज खान के पास जा रहे थे। थाना प्रभारी कमल नयन दूबे ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed