{"_id":"5e4ae4d28ebc3ef2ae35a8c2","slug":"cleanliness-at-night-garbage-in-daytime-deterioration-of-city-jaunpur-news-vns511351157","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में सफाई, दिन में कचरा,बिगाड़ रही शहर की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में सफाई, दिन में कचरा,बिगाड़ रही शहर की सूरत
विज्ञापन
02- खुर्चनपुर मोहल्ले में फैले कूड़े को दिखाती स्थानीय महिलाएं।
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। स्वच्छ और सुंदर शहर की बात जुमला ही रह गया है। जब से रात में सफाई की व्यवस्था लागू की गई तब से हालात और बदतर हुए हैं। रात में सफाईकर्मी सड़क से कचरा बटोर कर जाते हैं और सुबह ही सड़कों के किनारे कूड़े का ढेर लग जाता है। तमाम जगहों पर डस्टबीन नहीं रखे गए हैं। लिहाजा दिन भर कचरा सड़क किनारे पड़ा रहता है।
तीन लाख की आबादी वाले शहर को साफ रखने के लिए भले ही रात में सफाई हो रही हो, लेकिन दिन में सड़कों व गलियों में पड़े कचरों से शहर की सूरत बिगड़ रही है। मोहल्लों में रोज कूड़ा नहीं उठाया जाता है और न ही कूड़ा उठाने का कोई समय ही तय है। डस्टबीन भी नहीं रखे गए हैं। इससे मोहल्लों में जगह-जगह कूड़ा लगा हुआ है। जिम्मेदारों का भी इस पर ध्यान नहीं जा रहा है। यह मामला रविवार को उस समय सामने आई जब शहर में सफाई का हाल जानने के लिए रविवार को अमर उजाला की टीम ने भ्रमण किया। इस दौरान जगह-जगह कचरों का अंबार लगा हुआ है। वहीं कूड़ा का ढेर लगा मिला। अपसरों का तुर्रा यह है कि रोजाना सफाई कराई जा रही है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आरके प्रसाद का कहना है कि शहर के हर मोहल्ले में बेहतर सफाई हो रही है। कूड़ा का उठान भी नियमित कराया जाता है। सफाई व कूड़ा नहीं उठने की बात गलत है।
दोपहर 12.40 बजे, सुतहट्टी
शहर के सुतहट्टी मोहल्ले में दोपहर 12.20 पर जफर के दुकान के सामने सड़क पर कूड़े का ढेर लगा रहा। इसके अलावा अन्य स्थानों पर जगह-जगह कूड़ा फेंका गया था, जिसे उठाया नहीं गया था। मोहल्लेवासियों की मानें तो दो से तीन दिन के अंतराल पर कूड़ा उठाया जाता है।
विज्ञापन
12.44 बजे, मरदानपुर।
मरदानपुर मोहल्ले में भी दोपहर तक कूड़ा नहीं उठाया गया था। मोहल्ले में जाने वाले मार्ग पर ही राजेंद्र के घर के पास ही कूड़े का ढेर लगा रहा। यह केवल बानगी भर है। मोहल्ले में अन्य स्थानों पर भी कचरा है। मोहल्लेवासियों की मानें तो रोज कूड़ा नहीं उठाया जाता है। लगातार कचरा फेंके जाने से कचरे का अंबार लगा हुआ है।