फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Classes will run in universities and colleges from today

विश्वविद्यालय और कॉलेजों में आज से चलेंगी कक्षाएं

Mon, 23 Nov 2020 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Classes will run in universities and colleges from today
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय और संबद्ध सभी महाविद्यालयों में सोमवार से कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। संक्रमण से बचाव और सामाजिक दूरी के पालन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रोस्टर के मुताबिक पचास फीसदी छात्रों के साथ पठन-पाठन शुरू कराया जाएगा। विवि के छात्रावासों के कमरों में ताला बंद होने के कारण अभी सैनिटाइजेशन नहीं हो पाया है। मगर छात्रों से एक सप्ताह में छात्रावास आवंटित कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

शासन ने 19 नवंबर को विवि कैंपस के साथ महाविद्यालयों को खोलने के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी सभी विभागाध्यक्षों को पत्र जारी कर कक्षा संचालन की तैयारी करने का निर्देश दे दिया है। रोस्टर के हिसाब से पचास फीसदी छात्रों को कैंपस में बुलाने का निर्देश दिया गया है। विवि परिसर के सभी हास्टलों में ताला बंद है। छात्रों ने दाखिला तो ले लिया लेकिन अभी तक हास्टल आवंटित नहीं कराया है। इसके चलते हास्टल की सफाई भी नहीं हो पाई है। जो कमरे खाली थे सिर्फ उन्हीं को सैनिटाइज किया गया है। चीफ वार्डेन डॉ. राजकुमार सोनी का कहना है कि सभी हास्टल बंद चल रहे हैं, जो छात्र पास आउट हुए उन्हें हास्टल बदलना है। उन्हें नोटिस भेज दी गई है। हास्टल आवंटन होने के बाद ही छात्रों का आंकड़ा मिलेगा।
विज्ञापन

कॉलेज में भी आज पहुंचेंगे छात्र
जौनपुर। महाविद्यालयों को भी सोमवार से खोलने की तैयारी है। टीडी कालेज की प्राचार्य डा. सरोज सिंह ने बताया कि प्राक्टोरियल बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया गया है कि पचास फीसदी छात्रों को ही बुलाया जाएगा। ऑफ लाइन और ऑनलाइन कक्षा चलाने की तैयारी है। राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कॉलेज, मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज, राजा हरपाल सिंह पीजी कॉलेज, सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज, गणेशराय पीजी कॉलेज, मडियाहूं पीजी कॉलेज, कुटीर पीजी कॉलेज चक्के, बयालसी पीजी कॉलेज जलालपुर, बिहारी महिला महाविद्याल में सोमवार से पठन पाठन शुरू करने की तैयारी पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed