{"_id":"6506c1ad4561b8f80306f250","slug":"class-12th-student-commits-suicide-by-writing-suicide-note-in-jaunpur-chaos-among-family-members-2023-09-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: 'आई लव यू मम्मी-पापा, आप लोग टेंशन नहीं लेना' लिखकर 12वीं के छात्र ने दी जान, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: 'आई लव यू मम्मी-पापा, आप लोग टेंशन नहीं लेना' लिखकर 12वीं के छात्र ने दी जान, परिजनों में कोहराम
Sun, 17 Sep 2023 02:36 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 17 Sep 2023 02:36 PM IST
सार
जौनपुर जिले के जैतपुर गांव में 12वीं के छात्र ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। पुलिस के छात्र के पास से सुसाइड नोट मिला है। परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
12वीं के छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले के जैतपुर गांव में 12वीं के छात्र ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। रविवार सुबह पेड़ से लटके शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्र के पैंट के जेब से मिले सुसाइड नोट को पुलिस ने कब्जे में लिया है। जैतपुर गांव निवासी विशाल चौहान(19) पुत्र राम आशीष चौहान 12वीं का छात्र था।
विज्ञापन
वह शनिवार रात रोजाना की तरह अपने कमरे में सोने गया। किसी समय घर से बाहर निकला और पास ही में पेड़ से बेल्ट के सहारे फांसी लगा लिया। सुबह ग्रामीणों ने फंदे से लटके शव को देख शोर मचाया। मौके पर पहुंचे परिजन शव को देख बदहवास हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस को विशाल के पैंट की जेब से एक सुसाइड नोट मिला।
विज्ञापन
जिसमें उसने आई लव यू मम्मी-पापा, आप लोग टेंशन नहीं लेना, मैं बीयर पीता हूं और मेरी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं होगा जैसी बातें लिखी हैं। विशाल दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था। उसका पिता गाजियाबाद में नौकरी करते हैं। घटना को लेकर ग्रामीण स्तब्ध हैं।
विज्ञापन
विशाल काफी मिलनसार था। मां, भाई व दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष जफराबाद केके चौबे ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। सुसाइड नोट भी मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।