{"_id":"64fcbfd58e62bffc290bdce4","slug":"clash-between-village-head-and-headmaster-regarding-construction-of-anganwadi-center-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-5052-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण को लेकर ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापक में झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण को लेकर ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापक में झड़प
विज्ञापन
धर्मापुर। धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरैयां के प्राथमिक विद्यालय पहेतियां में आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण कराने को लेकर ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापक में जमकर झड़प हो गई।
ब्लॉक क्षेत्र के सरैयां गांव के प्राथमिक विद्यालय पहेतियां में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य शुरू होना था। शनिवार की सुबह 10 बजे ग्राम प्रधान सरैया कैलाशनाथ प्राथमिक विद्यालय परिसर में निर्माण कराने के लिए प्रधानाध्यापक जीत बहादुर सिंह को जानकारी देने के लिए उनके कार्यालय में पहुंचे। जिस पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक जीत बहादुर सिंह ने निर्माण कराने से मना कर दिया। इसी दौरान ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापक में जमकर झड़प होने लगी। आस-पास के लोगों ने दोनों लोगो को शांत कराया। ग्राम प्रधान सरैयां कैलाश नाथ ने पूछने पर बताया कि विद्यालय में आंगनबाड़ी केंद्र बनने के लिए बजट आया है। जिसका निर्माण कराने के लिए अधिकारियों का लगातार आदेश आ रहा है। इस निर्माण कार्य को प्रधानाध्यापक द्वारा रोका जा रहा है। जिसकी सूचना बीडीओ धर्मापुर व सचिव को दे दी गई है।
इस बाबत बीडीओ धर्मापुर कृष्णमोहन यादव ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। अपने स्तर से इस मामले को दिखवाता हूं।