फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Civil court advocates boycotted work

Jaunpur News: सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार

Wed, 23 Oct 2024 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Civil court advocates boycotted work
दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं की मंगलवार को संघ सभागार में दीवानी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें मेरठ में अधिवक्ताओं की मांगों के संबंध में किए गए प्रदेशव्यापी आंदोलन का समर्थन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता संघ को और सुदृढ़ बनाने के लिए बिंदुवार प्रस्ताव बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को भेजा जाएगा। प्रस्ताव की कॉपी जिला बार एसोसिएशन मेरठ को भी भेजी जाएगी।
विज्ञापन

बीते दिनों मेरठ में अधिवक्ता महाधिवेशन में 23 प्रस्ताव पारित किए गए और उच्च न्यायालय के अवमानना आदेश के विरुद्ध 22 अक्तूबर को प्रदेश के सभी जनपदों से न्यायिक कार्य न करने की मांग की गई। महाधिवेशन में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, राज्यसभा और विधान परिषद में वकीलों को आधिकारिक सीट आरक्षित करने, बार काउंसिल में सदस्यों की संख्या बढ़ाने, अधिवक्ताओं को स्थायी चैंबर और पार्किंग की व्यवस्था, सामूहिक स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने, नए अधिवक्ताओं को 10 हजार मासिक स्टाइपेंड और 60 साल से ऊपर के अधिवक्ताओं को 25 हजार रुपये पेंशन आदि मांगों का प्रस्ताव पारित हुआ था। दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं ने बैठक कर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। इस मौके पर उपाध्यक्ष देवी प्रसाद सिंह, राजनाथ चौहान, रण बहादुर यादव, तेज बहादुर सिंह, जितेंद्र नाथ उपाध्याय, रमेश चंद्र उपाध्याय, ब्रजनाथ पाठक आदि आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed