फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Civil advocate union election today

दीवानी अधिवक्ता संघ का चुनाव आज

Thu, 08 Sep 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Civil advocate union election today
दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ का चुनाव शुक्रवार को होगा। इसकी तैयारी बृहस्पतिवार तक पूरी कर ली गई। अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी गुलाब सिंह चौहान तथा उप मंत्री पद के एक प्रत्याशी शिव भवन सिंह का नामांकन चुनाव अधिकारी ने निरस्त कर दिया। दो प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त होने के बाद अब 43 प्रत्याशी मैदान में हैं जिनके भाग्य का फैसला होना है। 2777 अधिवक्ता मतदाता अपने मत का प्रयोग करते हुए 43 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, संयुक्त मंत्री, उप मंत्री, लेखा निरीक्षक व कार्यकारिणी सहित कुल 15 पदाधिकारियों का चयन होना है।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि चुनाव सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा। बीच में लंच रहेगा। पांच बजे से मतगणना शुरू होगी जो परिणाम आने तक जारी रहेगी। मतदाता अधिवक्ताओं को बार कौंसिल द्वारा जारी पंजीयन प्रमाण पत्र या परिचय पत्र, सीओपी कार्ड दीवानी अधिवक्ता संघ द्वारा जारी परिचय पत्र साथ में लाना अनिवार्य है। अन्यथा वें मतदान से वंचित रह जाएंगे। चुनाव अधिवक्ता संघ के मीटिंग हाल में तथा संघ की लाइब्रेरी में संपन्न होगा। मीटिंग हॉल एवं लाइब्रेरी में कुल आठ बूथ बनाए गए हैं। जिसमें से पांच बूथ स्थाई सदस्यों के लिए एवं तीन बूथ अस्थाई सदस्यों के मतदान के लिए बनाया गया है। मतदान के दौरान कक्ष में मोबाइल का प्रयोग वर्जित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed