मीरगंज। दिल्ली से क्वालिटी काउन्सलिंग आफ इण्डिया (क्युसीआई ) की टीम मंगलवार को जंघई रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस दौरान टीम ने यात्रियों से बातचीत करके स्वच्छता व्यवस्था की फीड बैंक लिया। टीम दो दिन जंघई स्टेशन पर रुककर लगभग 400 यात्रियों से स्वच्छता के बारे में जानकारी प्राप्त करेगी।
पिछले सत्र 2018 के सर्वे में टीम ने 350 स्टेशनों का जायजा लिया था। जिसमें जंघई रेलवे स्टेशन स्वच्छता में 309 नंबर पर था। इस बार जंघई स्टेशन की सफाई के लिए सीनियर डीपीओ लखनऊ नामित किए थे। उन्होंने 14 अगस्त को स्टेशन का जायजा लेकर एसएस व आरपीएफ को स्टेशन स्वच्छ रखने का निर्देश दिया था। इसके बाद स्टेशन अधीक्षक एसके यादव ने स्टेशन की सफाई व्यवस्था चुस्त व दुरुस्त बना दिया था। आरपीएफ ने भी गंदगी फैलीने वाले 32 लोगों से अब तक जुर्माना वसुल चुकी है। इस बार भी क्वालिटी काऊन्सलिंग आफ इण्डिया की टीम मंगलवार को जंघई स्टेशन पर स्वच्छता का सर्वे करने पहुंची है। टीम ने स्टेशन पर यात्रियों,स्टेशन के बाहर रहने वाले, कर्मचारियों, दुकानदारों सभी से मिलकर बातचीत किया। साथ ही उनसे स्टेशन की सफाई के बारें जानकारी प्राप्त किया। जिसमें कितनी बार सफाई होती है, पहले से बेहतर है या खराब है, इसमें और क्या गुंजाइस की जा सकती है आदि सवाल लोगों से पुछा। ज्यादातर यात्रियों ने पहले से बेहतर साफ सफाई होना बताया तो कुछ ने पुराना भवन व प्लेटफार्म नीचा होना जैसी दिक्कत बताया। टीम ने यात्री सुविधाओें के बारे में भी लोगों से पुछताछ की। जिसमें शौचालय व पेयजल सहित कई विषय पर भी बातचीत किया गया। टीम के सदस्यों ने बताया की दो दिन में 400 यात्रियों से फीड बैंक लिया जाएगा। टीम के सदस्यों ने बताया इस बार देश भर में 700 स्टेशनो पर सर्वे किया जा रहा है। यात्रियों से फीड बैक व मोबाईल नंबर इकट्ठा करके जानकारी प्राप्त की जा रही है । इसके बाद स्टेशनो की रेंटिंग जारी होगी। सर्वे टीम में सीनियर कोआर्डिनेटर प्रदीप कुमार व आकाश पांडेय शामिल रहे। इस मौके पर उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी मुकेश बहादुर सिंह, आरके रावत सीएमआई, शिक कुमार पाल आईओडब्लू, स्टेशन अधीक्षक शिव कुमार यादव, विद्युत इंचार्ज दिनेश कुमार पांडेय, आरपीएफ इंस्पेक्टर हुकुम सिंह, सब इंस्पेक्टर महावीर प्रसाद उपस्थित रहे।