{"_id":"654fd4d474692a9ac40a08e4","slug":"citys-shastri-bridge-could-not-be-illuminated-this-diwali-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-8110-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: अबकी दिवाली में नहीं रोशन हो सका शहर का शास्त्री पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: अबकी दिवाली में नहीं रोशन हो सका शहर का शास्त्री पुल
विज्ञापन
जौनपुर। शहर में दिवाली की धूम है। विद्युत झालरों व स्ट्रीट लाइटों से हर जगह जगमग है लेकिन शास्त्री पुल पर लाइटिंग की व्यवस्था नहीं होने से अंधेरा पसरा है। इससे लोगों को आवागमन में भी दिक्कतें हो रही हैं। पुल की मरम्मत के चलते वहां लगी स्ट्रीट लाइट हटा दी गई थी।
शास्त्री पुल जर्जर हो गया था। पीडब्ल्यूडी की ओर से बीते तीन माह से हो पुल की मरम्मत हो रही थी। इस लाइट वहां लगी स्ट्रीट लाइट हटा दी गई थी। मरम्मत के दौरान भारी वाहनों यानी करीब 10 टन से अधिक भार क्षमता वाले वाहन को पुल पर आवागमन पर भी रोक लगा दी गई है। अब रेलिंग समेत अन्य कार्य करीब पूरे हो चुके हैं। भारी वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया गया है, लेकिन अभी तक नगर पालिका की ओर से लाइटिंग की व्यवस्था नहीं किए जाने से आवागमन में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस पुल पर लाइट नहीं जलने से अंधेरा पसरा है। शास्त्री पुल से आजमगढ़, शाहगंज, चौकिया धाम आदि जगहों पर जाने वाले प्रतिदिन लाखों लोग गुजरते है। शास्त्री पुल का शिलान्यास चार जनवरी 1977 को तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की मौजूदगी में किया गया था। उसी साल यह पुल बन भी गया। इस पुल की रेलिंग बीते दो वर्षों से काफी क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसका मरम्मत कार्य करीब पूर्ण चुका है।
शास्त्री पुल की मरम्मत होने के कारण स्ट्रीट लाइट हटा दी गई थी। अब मरम्मत कार्य करीब पूरा हो गया है। अब नए सिरे से योजना बनाकर लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। इसकी तैयारी की जा रही। जल्द से जल्द यह कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। -पवन कुमार ईओ नगर पालिका जौनपुर