फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   City Tavar raid, bustle

सिटी टाॅवर पर पड़ा छापा, खलबली

Mon, 26 Jun 2017 12:43 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Mon, 26 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
City Tavar raid, bustle
वाजिदपुर तिराहे के पास बना सिटी टावर। - फोटो : jaunpur
वाजिदपुर तिराहे पर सात मंजिला इमारत सिटी टावर में निर्माण होने का मामला उजागर होने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर मास्टर प्लान के जेई और कर्मचारी पहुंचे और काम कर रहे मजदूरों को भगा दिया। टीम निर्माण के कुछ सामान साथ ले गई। उधर, निर्माण को लेकर प्रशासन और सिटी टावर के मालिक के अगल-अलग दावे हैं।
विज्ञापन


वाजिदपुर तिराहे पर अगस्त 2005 से सिटी टावर का निर्माण शुरू हुआ है। उसी दौरान तत्कालीन नियम प्राधिकारी/सिटी मजिस्ट्रेट ने निर्माण कार्य रोकवा दिया था। जांच में अवर/सहायक अभियंता ने लिखा कि प्रस्तावित स्थल पार्क और प्ले ग्राउंड क्षेत्र में आता है।
विज्ञापन

इसलिए मानचित्र मार्च 2006 में निरस्त कर दिया गया। साथ ही अवैध निर्माण रोकने लिए नोटिस दिया गया। 26 मई 2006 को निर्माण ध्वस्त करने का भी आदेश जारी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सिटी टावर के मालिक देवेंद्र कुमार मिश्रा का कहना है कि उन्होंने 2003 में छह विस्वा की इस भूमि का बैनामा दिवाकर पांडेय से कराया है। किसी नाले और सार्वजनिक जमीन पर उनका निर्माण नहीं है। तत्कालीन डीएम ने तहसीलदार, कानूनगो और लेखपाल की टीम से जांच कराई थी।

उन्होंने रिपोर्ट में लिखा है कि नाले और पार्क की जमीन पर अतिक्रमण नहीं किया जा रहा है।

बल्कि भूमिधरी पर निर्माण हो रहा है। उधर, प्रशासन का दावा है कि जिस भूमि पर सिटी टावर खड़ा है, वह जौनपुर महायोजना 2021 में प्रस्तावित पार्क, प्ले ग्राउंड एवं ओपेन स्पेस के लिए आरक्षित है। प्रश्न यह है कि अगर देवेंद्र मिश्र का बैनामा सही है तो प्रशासन क्यों झूठ बोल रहा है। अमर उजाला ने इस मामले को  उठाया तो नियत प्राधिकारी की टीम रविवार को सिटी टावर पहुंची और मजदूरों को फटकार लगाकर भगाया। इसे लेकर लोगों में चर्चाएं होती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed