फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   City's 2650 LED bulbs deteriorate, people upset

शहर के 2650 एलईडी बल्ब खराब, लोग परेशान

Sun, 30 May 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
City's 2650 LED bulbs deteriorate, people upset
दुधिया रोशनी में जगमगाने वाले शहर में इस समय रात के समय लोगों को अंधेरे में आवागमन करना पड़ रहा है। कारण, शहर की सड़कों पर लगे 2650 एलईडी बल्ब महीनों से खराब पड़े हैं। लिहाजा शाम होते ही सड़कों पर अंधेरा पसर जाता है। खराब बल्ब बदलने की चिंता न तो कार्यदायी फर्म को है और न ही नगर पालिका के जिम्मेदारों को। बारिश के बाद सड़क के गड्ढों में राहगीर गिरते-पड़ते आवागमन को विवश हैं।
विज्ञापन

सवा तीन लाख की आबादी वाले शहर की सड़कों पर पथ प्रकाश के लिए वर्ष 2017 में निजी कंपनी को बल्ब लगाने का ठेका दिया गया था। उसे पांच साल तक मेंटेनेंस भी करना था। कंपनी ने पूरे शहर में तकरीबन 13 हजार एलईडी बल्ब लगाए हैं। जब ये बल्ब लगाए गए तो शहर की सड़कें रात में प्रकाश से जगमगा रही थीं। लोगों को आवागमन में भी सहूलियत होती थी, लेकिन छह माह से सड़कों पर लगे 2650 बल्ब खराब पड़े हुए हैं। मोहल्ले की सड़क तो अंधेरे में है ही, मुख्य मार्ग पर अंधेरा पसरा हुआ है। अहियापुर से रेलवे अंडरब्रिज, सब्जी मंडी से कोतवाली, कोतवाली से ओलंदगंज, रेलवे क्रॉसिंग तक, चाचकपुर रोड, टीडी कॉलेज सहित अन्य सड़कों पर रात में अंधेरा होने से राहगीरों को दुश्वारी हो रही है। बारिश के बाद परेशानी और बढ़ गई है।
विज्ञापन

---
वर्जन...
निजी कंपनी को नोटिस भेजकर शीघ्र खराब एलईडी बल्ब बदलने का निर्देश दिया गया है। पांच साल तक मेंटेनेंस की जिम्मेदारी कंपनी की है। अनुबंध की शर्तों का पालन न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -संतोष कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed