फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   City magistrate threatens ARTO office, 12 forms written by BY code seized

एआरटीओ कार्यालय पर धमके सिटी मजिस्ट्रेट, बीवाई कोड लिखे 12 फार्म जब्त.

Tue, 29 Sep 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
City magistrate threatens ARTO office, 12 forms written by BY code seized
एआरटीओ कार्यालय पर छापेमारी की सूचना के मिलते ही दूकान बंद कर फरार हुए संचालक। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय के अधिकांश काम आनलाइन हो गए हैं। इसके बावजूद दफ्तर में दलालों की सक्रियता रहती है। दलालों की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट सहदेव मिश्रा ने मंगलवार को दोपहर में एआरटीओ कार्यालय में छापा मारा। एक भी दलाल पकड़ में तो नहीं आया। ड्राइविंग लाइसेंस के बायोमीट्रिक टेबल पर 12 फार्म ऐसे मिले, जिस पर बीवाई कोड लिखा था। संबंधित लिपिक से इस बारे में पूछताछ की मगर कोई जानकारी नहीं दी गई। सिटी मजिस्ट्रेट ने फार्म कब्जे में ले लिए और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

सारी प्रक्रियाएं ऑनलाइन होने के बाद भी एआरटीओ कार्यालय में दलालों की सक्रियता कम नहीं हुई है। हर काउंटर पर उनकी पैठ है। कार्यालय के बाहर आसपास की दुकानों पर मौजूद रहने वाले दलाल मोटी रकम ऐंठ कर सभी काम कराने का दावा करते हैं। विभागीय कर्मचारियों से भी उनकी सांठ-गांठ के आरोप लगते रहे हैं। डीएम तक भी इसकी शिकायत पहुंची थी। डीएम के निर्देश पर मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी पुलिस फोर्स के साथ अचानक एआरटीओ कार्यालय पहुंच गए। अफसरों के वाहन देखते ही हड़कंप मच गया। कई लोग कार्यालय परिसर से भाग खड़े हुए। आसपास की दुकानों पर लगी भीड़ भी खत्म हो गई। पुलिस ने कइयों को दौड़ाकर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। ड्राइविंग लाइसेंस काउंटर पर कतार लगाए अभ्यर्थियों से पूछताछ की। फोटों खिंचने वाले टेबल पर 12 फार्म बीवाई कोड लिखे पाए गए। इस कोड का संबंध किसी दलाल से ही जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि लिपिक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकता। सिटी मजिस्ट्रेट सभी फार्म अपने साथ ले गए और संबंधितों को कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम को परिवहन कार्यालय में दलालों की सक्रियता की शिकायत मिली थी। उनके निर्देश पर छापा मारा गया, लेकिन गाड़ी देखते ही दलाल भाग गए। बीवाई लिखे 12 फार्म कब्जे में लिए गए हैं। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -सहदेव मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed