फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   City air purified with one day curfew

एक दिन के कर्फ्यू से शुद्ध हो गई शहर की हवा

Sun, 22 Mar 2020 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
City air purified with one day curfew
जौनपुर। जनता कर्फ्यू के कारण लोग सिर्फ कोरोना वायरस के संक्रमण से ही दूर नहीं हुए, बल्कि हवा भी शुद्ध हुई है। रविवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 78 रहा, जो सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी कम है। वातावरण में कार्बन डाई ऑक्साइड की सघनता में भी कमी आई है। जानकारों का कहना है कि अगर ऐसे ही कर्फ्यू हर सप्ताह होता रहे तो वातावरण काफी शुद्ध हो जाएगा।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. पंकज जायसवाल के मुताबिक सामान्य दिनों में वाहनों से निकलने वाले धुएं व अन्य कारणों के कारण शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 125 से 130 तक रहता है। कई बार यह 150 का स्तर भी पार कर जाता है। रविवार को कर्फ्यू के चलते वाहनों का संचालन नहीं हुआ। कारखाने भी बंद रहे। इसके चलते वायु गुणवत्ता सूचकांक घटकर 78 पर पहुंच गया। स्वास्थ्य के लिहाज से यह आंकड़ा काफी अच्छा है। कार्बन डाई ऑक्साइड सहित अन्य हानिकारक गैसों की सघनता में भी कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed