फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Children working on brick kiln should be systematically educated

Jaunpur News: ईंट भट्ठा पर काम करने वाले बच्चों की व्यवस्थित ढंग से हो पढ़ाई

Sat, 26 Aug 2023 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Children working on brick kiln should be systematically educated
उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्यों निर्मला सिंह पटेल व इंजीनियर अशोक यादव ने डाक बंगले में जनसुनवाई की। इस दौरान ईंट-भट्ठों पर काम करने वाले बच्चों की पढ़ाई को लेकर शिकायत आई, जिस पर सदस्यों ने बच्चों की बेहतर ढंग से पढ़ाई कराने का निर्देश दिया। उनके समक्ष कुल आठ मामले आए, तीन मामले बाल सेवा योजना सामान्य के थे।
विज्ञापन

दो मामलों में बच्चे पहले से ही योजना का लाभ ले रहे थे। उन्हें बताया गया कि एक परिवार में सिर्फ दो बच्चों को ही लाभ दिया जा सकता है। दो मामले विधवा पेंशन से संबंधित थे। उन्हें बताया गया कि आवश्यक दस्तावेज तैयार कर ऑनलाइन फॉर्म भर सकती हैं। दो मामले ईंट भट्ठों से संबंधित आए। आयोग के सदस्यों ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक भी की। महिला कल्याण विभाग से जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय पांडेय द्वारा संचालित मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य एवं कन्या सुमंगला योजना की प्रगति की जानकारी दी गई। बताया कि बाल सेवा योजना में जनपद प्रदेश में दूसरा व बाल कन्या सुमंगला में पिछले तीन वर्षों में प्रथम पांच स्थान में रहा है। पुलिस विभाग की समीक्षा में क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पुलिस द्वारा बाल विवाह रोकने, पॉक्सो के मामलों में समय पर चार्जशीट दाखिल करने व बच्चों के रेस्क्यू में निरंतर अच्छा काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed