फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Children showed their skills in sports and won the competition.

Jaunpur News: खेलकूद में बच्चों ने दिखाया हुनर, जीती प्रतियोगिता

Thu, 12 Dec 2024 11:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:59 AM IST
विज्ञापन
Children showed their skills in sports and won the competition.
परिषदीय विद्यालयों की दो दिवसीय 46वीं जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। बीआरपी इंटर कऍलेज के मैदान पर समापन समारोह के मुख्य अतिथि मड़ियाहूं के विधायक डा. आरके पटेल व बीएसए ने विजेता खिलाडियों को मेडल व प्रशस्ति देकर कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग दौड़ 600 मीटर में शाहगंज तहसील प्रथम, सदर तहसील द्वितीय और मड़ियाहूं तहसील तृतीय स्थान पर रहा। 400 मीटर में मड़ियाहूं प्रथम, शाहगंज द्वितीय, मछलीशहर तृतीय, 200 मीटर में मछलीशहर प्रथम, शाहगंज द्वितीय, मड़ियाहूं तृतीय व 100 मीटर में मड़ियाहूं प्रथम, शाहगंज द्वितीय, सदर तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

जूनियर बालिका वर्ग दौड़ 600 व 400 मीटर में क्रमशः मड़ियाहूं, शाहगंज, सदर व 200 मीटर में सदर, बदलापुर, मड़ियाहूं व 100 मीटर में बदलापुर, मछलीशहर, केराकत क्रमशः प्रथम द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौड़ प्राथमिक स्तर बालक वर्ग 400 व 200 100 मीटर में क्रमशः केराकत, शाहगंज, मड़ियाहूं व 50 मीटर में बदलापुर, मछलीशहर, सदर क्रमशः प्रथम द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। प्राथमिक बालिका वर्ग दौड़ 400 मीटर में क्रमशः शाहगंज, मछलीशहर, मड़ियाहूं व 200 मीटर में केराकत, शाहगंज, मड़ियाहूं व 100 मीटर में मछलीशहर, बदलापुर, मड़ियाहूं व 50 मीटर में मड़ियाहूं, मछलीशहर, बदलापुर क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।

खो-खो प्राथमिक बालिका वर्ग में शाहगंज प्रथम, मड़ियाहूं द्वितीय व खो खो जूनियर बालक वर्ग में मड़ियाहूं प्रथम, मछलीशहर द्वितीय व बालिका वर्ग मे मड़ियाहूं प्रथम, शाहगंज द्वितीय। कबड्डी प्राथमिक बालिका वर्ग में मड़ियाहूं प्रथम, शाहगंज द्वितीय व कबड्डी जूनियर बालक वर्ग में मड़ियाहूं प्रथम, बदलापुर द्वितीय व बालिका वर्ग में मड़ियाहूं प्रथम व सदर द्वितीय स्थान पर रहा। समूह गान जूनियर वर्ग में शाहगंज प्रथम, बदलापुर द्वितीय, सदर तृतीय, लोक नृत्य जूनियर वर्ग में शाहगंज प्रथम, बदलापुर द्वितीय, मछलीशहर तृतीय, अन्ताक्षरी में मछलीशहर प्रथम, शाहगंज द्वितीय, पीटी एवं विशेष प्रदर्शन में महाराजगंज प्रथम, केराकत द्वितीय, मड़ियाहूं तृतीय। बैडमिंटन
जूनियर बालिका वर्ग मे मड़ियाहूं प्रथम, सदर द्वितीय, बालक वर्ग में मड़ियाहूं एकल व युगल दोनों मे प्रथम रहा। योगा में मड़ियाहूं प्रथम व सदर द्वितीय रहा। वालीबाल बालक में बदलापुर प्रथम, मड़ियाहूं द्वितीय व बालिका वर्ग में ंबदलापुर प्रथम, मड़ियाहूं द्वितीय रहा। लंबी कूद जूनियर बालक वर्ग में शाहगंज प्रथम, मड़ियाहूं द्वितीय, केराकत तृतीय व लंबी कूद जूनियर बालिका वर्ग सदर प्रथम, मछलीशहर द्वितीय, मड़ियाहूं तृतीय, ऊंचीकूद जूनियर बालक व बालिका वर्ग में सदर प्रथम, शाहगंज द्वितीय, गोला फेंक जूनियर बालक वर्ग में मड़ियाहूं प्रथम, शाहगंज द्वितीय, मछलीशहर तृतीय, गोला फेंक बालिका वर्ग में शाहगंज प्रथम, मड़ियाहूं द्वितीय, सदर तृतीय रहा।

डिस्कस थ्रो बालक वर्ग में सदर प्रथम, केराकत द्वितीय, मड़ियाहूं तृतीय, डिस्कस थ्रो बालिका वर्ग में शाहगंज प्रथम, सदर द्वितीय, केराकत तृतीय स्थान पर रहे। जिन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम पुलिस लाइन के बच्चों ने प्रस्तुत किया। बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल ने आभार जताया। संचालन रमेश चंद्र पटेल, प्रीति श्रीवास्तव, नुपुर श्रीवास्तव, सै. मो मुस्तफा व शैलेश चतुर्वेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed