{"_id":"682e2347433618c505033be9","slug":"children-participated-in-cultural-programs-and-sports-enthusiasm-was-visible-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-134611-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद में शामिल हुए बच्चे, दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद में शामिल हुए बच्चे, दिखा उत्साह
विज्ञापन
जौनपुर। परिषदीय पूर्व माध्यमिक स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों को खास और रचनात्मक बनाने के लिए बुधवार से समर कैंप शुरू हो गया। विद्यालयों को गुब्बारे से सजाया गया था। कैंप में बच्चों का सामाजिक, तकनीकी और रचनात्मक विकास होगा।कंपोजिट विद्यालय रन्नो में समर कैंप का उद्घाटन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल ने फीता काटकर किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बीएसए ने कहा कि समर कैंप बच्चों के अंतर्निहित की प्रतिभा को निखारने तथा उनके अंदर की अभिरुचि बढ़ाने का बेहतर माध्यम है। कला एवं कौशल के विकास के लिए यह कार्यक्रम बहुत प्रभावी होते हैं। इस तरह की गतिविधियों से बच्चों के अंदर अभिरुचि का विकास होता है। उन्होंने स्टाफ और बच्चों को शुभकामना दी। प्रधानाध्यापिका प्रीति श्रीवास्तव ने दस जून तक चलने वाले समर कैंप की कार्य योजना प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री श्री मनोज उपाध्याय, ए आर पी मडियाहूं श्री अखिलेश यादव, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री जय सिंह यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री बंग बहादुर यादव, श्री मदन लाल यादव, विनीता आदि थे। संचालन प्रदीप कुमार ने किया तथा विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रीति श्रीवास्तव ने आभार जताया।सिंगरामऊ। पूर्व माध्यमिक सिंगरामऊ में समर कैंप का आयोजन हुआ। सुबह 7 बजे से 10 बजे तक बच्चों ने खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया। कैंप में बच्चों को मौसमी फल,चना, गुड़ एवं ग्लूकोज बिस्कुट आदि वितरित किया। इसकी निगरानी बीईओ अरविंद कुमार पांडेय ने किया। आसन,पीटी , खेलकूद के माध्यम से शिक्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नैतिक शिक्षा के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर राकेश कुमार सिंह,शशि कला यादव,आशुतोष प्रताप सिंह, अनवर अब्बास खान उपस्थित रहे।धर्मापुर: उच्च प्राथमिक विद्यालय कबिरुद्दीनपुर में समर कैम्प लगा। बच्चों को आसन, ध्यान और प्राणायामों का अभ्यास कराया गया। शुभारंभ बीईओ राजेश कुमार वैश्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अचल हरीमूर्ति ने वृक्षासन, ताड़ासन, त्रिकोणासन के साथ भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम कराया। इस मौके पर पद्माकर राय, विजय कुमार, आनन्द कुमार सिंह, गोमती आदि उपस्थिति रहीं।खुटहन: राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिहिया में प्रधानाचार्य डॉ. अर्चना सिंह की निगरानी में कैंप लगा। प्रार्थना, योग, व्यायाम के साथ शिविर प्रारंभ हुआ। इस मौके पर आरती देवी,वरुण, सुरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
सिकरारा: इब्राहिमाबाद स्थित पीएमश्री विद्यालय में समर कैम्प लगा। बच्चों के मानसिक विकास के साथ-साथ शारीरिक स्वच्छता एवं दक्षता के लिए प्रेरित किया गया। प्रधानाध्यापक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ अन्य कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
समर कैंप से बच्चों की छिपी प्रतिभा बाहर आएगी : बीएसए-बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि विद्यार्थी जीवन कौशल, खेल, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियां सीखते के बेहतर माध्यम होता हैं। कैंप में कॅरिअर निर्माण, योगा के साथ अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कैंप बच्चों के लिए सिर्फ पढ़ाई से नहीं, बल्कि सामाजिक, तकनीकी और रचनात्मक विकास का मौका बनेंगे। संगीत वाद्ययंत्र, कोडिंग, तकनीकी नवाचार जैसी विशेष गतिविधि आयोजित करने का निर्देश है। बच्चों को नई तकनीकों से जोड़ने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
बच्चों का समग्र विकास करना ही समर कैंप का मुख्य उद्देश्य-बदलापुर। कंपोजिट विद्यालय बड़ेरी में बुधवार को समर कैंप का शुभारंभ किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों का समग्र विकास करना है। कैंप में बच्चों के साथ छुट्टियों में काम करने का स्वप्रेरित शिक्षकों के लिए सुनहरा अवसर है। इसका उद्देश्य बच्चों की रूचि के अनुरूप सीखने के आनंददायक अनुभव प्रदान करना है। साथ ही रचनात्मकता विकसित कर छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास एवं जीवन कौशल का विकास करना है। ग्रीष्मावकाश में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को सक्रिय रखना, खेलकूद, कला, विज्ञान और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों का समग्र विकास तय करना है। इस मौके पर सुषमा उपाध्याय, राजकुमारी, डा. ओम प्रकाश गुप्त, मीरा यादव, हरेंद्र प्रताप सिंह, देवव्रत यादव, गीता मिश्रा, सुभाष चन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे।