{"_id":"66708938b94e1c2ce70f4a24","slug":"children-learned-dance-and-painting-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-117422-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: बच्चों ने नृत्य और पेंटिंग सीखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: बच्चों ने नृत्य और पेंटिंग सीखा
विज्ञापन
जौनपुर। सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्था संस्कार भारती की ओर से नगर के रुहट्टा स्थित एक निजी स्कूल में 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का समापन समारोह हुआ। आयोजन में बच्चों ने नृत्य और पेंटिंग का हुनर सीखा।
रविवार को देर शाम उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, राज्य ललित कला अकादमी एवं संस्कार भारती के संयुक्त तत्वावधान में भरतनाट्यम व चित्रकला आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीएसए डाॅ.गोरखनाथ पटेल, विशिष्ट अतिथि डॉ. आलोक कुमार यादव, डॉ. अशोक कुमार सिंह व डॉ. नीलम सिंह ने किया। संस्थाध्यक्ष डॉ. ज्योति दास, सुजीत कुमार काशी प्रांत महामंत्री ने मां सरस्वती व भगवान नटराज के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। संस्था के सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक गान किया प्रस्तुत किया। संस्था के महामंत्री अमित गुप्ता अंशु ने कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षुओं ने स्वागत नृत्य की प्रस्तुत किया। बिरहा गायक विजय कुमार यादव व साथी कलाकारों ने नारी सशक्तीकरण पर आधारित बिरहा की प्रस्तुति दी। भरतनाट्यम प्रशिक्षिका कनिष्का अग्रहरि व कंटेंपरेरी नृत्य के प्रशिक्षक रोहित राव ने नृत्य पेश किया। डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि कार्यशाला से बच्चों के गुणों में निखार आएगा। संस्कार भारती का उद्देश्य देश की कला एवं संस्कृति से नई पीढ़ी को परिचित कराना है। चित्रकला प्रशिक्षक रविकांत जायसवाल के निर्देशन में बच्चों ने कला की बारीकियां सीखीं। अतिथियों ने प्रशिक्षकों को स्मृति चिह्न व अंगवस्त्रम प्रदान किया। विशिष्ट सहयोग के लिए डॉ. तूलिका मौर्य, लोकेश, डॉ. प्रियंका व डॉ. अशोक कुमार सिंह को अंगवस्त्रम व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। डॉ. ज्योति दास ने आभार व्यक्त किया। संचालन ऋषि श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर डॉ. अरूण कुमार मिश्र, डॉ. राजेश मौर्य, डॉ. ब्रह्मेश शुक्ल, संतोष सिंह, मनीष गुप्ता आदि उपस्थित रहे।