फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Child kidnapped by maruti van criminal in mirzapur

यूपी: घर के बाहर खेल रहा था मासूम, दिनदहाड़े मारूति वैन में बैठकर हो गया गायब, जानें पूरा मामला

Thu, 25 Mar 2021 05:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 25 Mar 2021 05:15 PM IST
विज्ञापन
Child kidnapped by maruti van criminal in mirzapur
बच्चे का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में गुरुवार को दिनदहाड़े सात साल का मासूम मारूति वैन में बैठकर गायब हो गया। घटना पड़ोस की दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने कई स्थानों पर घेरेबंदी कर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। घटना जौनपुर जिले के केराकत कस्बे गोला वार्ड की है।

विज्ञापन


जब बच्चा काफी घंटों पर घर पहुंचा तो मामला समझ में आया। बच्चे ने बाद में चौंकाने वाला खुलासा किया। जिसके बाद परिजन और पुलिस ने चैन की सांस ली।

गोला वार्ड निवासी दिलीप सेठ कबाड़ी का काम करते हैं। गुरुवार को वह कबाड़ खरीदने पास के गांव में गए थे। उनका बेटा अंश(7) घर के पास में खेल रहा था। दोपहर करीब अंश 12 बजे मारुति वैन में बैठ गया। वहां से वैन चली गई।

विज्ञापन

Child kidnapped by maruti van criminal in mirzapur
बच्चे की मां। - फोटो : अमर उजाला

केराकत से पांच किमी दूर अकबरपुर गांव के पास अंश ने अपने पिता दिलीप को कबाड़ खरीदते देखा तो चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर पिता की भी उस पर नजर पड़ी। उसने मारुति वैन रोकने की कोशिश, लेकिन वाहन की रफ्तार तेज थी।

दिलीप ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। हरकत में आई पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। घर के बगल स्थित एक ज्वेलरी की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज चेक को चेक किया गया तो उसे वैन सवार बदमाश अंश को बैठाकर ले जाते नजर आए।

दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। शाम को चार बजे जब बच्चा अचानक से घर लौटा तो उसने बताया कि वह स्वेच्छा से कार में बैठा था। फिर सभी ने चैन की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed