फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Child dies due to drowning in garden pit

बगीचे के गड्ढे में डूबने से बालक की मौत

Sat, 27 Jun 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Child dies due to drowning in garden pit
सिकरारा थाना क्षेत्र के लोरिका गांव स्थित एक बगीचे के गड्ढे में डूबने से बालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

भगीरथपुर निवासी श्यामधनी प्रजापति का तीसरे नंबर का पुत्र शनि (12) शुक्रवार दोपहर घर से बच्चों के साथ आम के बगीचे में खेलने निकला था। देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने साथ खेलने वाले साथियों से पूछताछ की।

कोई जानकारी न मिलने पर बगीचे में खोजबीन शुरू की। गांव में आई बरात में जाने की सोचकर परिजन उसके लौटने का इंतजार करने लगे। शनिवार की सुबह भी जब वह नहीं आया तो उनकी चिंता बढ़ गई। पुलिस को सूचना देकर वह तलाश में जुटे थे। घर से थोड़ी दूर लोरिका गांव स्थित एक बगीचे में गड्ढे में बालक का शव मिलने की सूचना पर परिजन पहुंचे तो शनि के रूप में उसकी पहचान हुई। मौके पर एसआई रामाश्रय यादव ने पहुंचकर शव को गड्ढे से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed