{"_id":"610eda3b8ebc3e72cc150f1c","slug":"child-died-during-swinging-got-stuck-in-rope-of-sawan-jhoola-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: सावन में झूला झूल रहे बच्चे का गला रस्सी में फंसा, तड़पते हुई गई जान, परिजनों से लटकते देखा तो मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: सावन में झूला झूल रहे बच्चे का गला रस्सी में फंसा, तड़पते हुई गई जान, परिजनों से लटकते देखा तो मचा हड़कंप
Sun, 08 Aug 2021 12:38 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:38 AM IST
सार
झूला झूलते समय बच्चे का गला कस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव में हुई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। सावन में झूला झूलने के लिए परिजनों एक पेड़ में रस्सी का झूला डाला था, उसी में एक बच्चा झूला झूल रहा था। उसी रस्सी में बच्चे का गला कस गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, जौनपुर जिले में मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव निवासी गिरीश चंद्र मौर्या के 12 वर्षीय पुत्र विनय मौर्य ने परिजनों से घर के बाहर पेड़ में झूला झूलने के लिए रस्सी डलवाई थी। उसी रस्सी से वह झूल रहा था। शनिवार को झूलने के दौरान रस्सी उसकी गले में लिपट गई, जिससे वह निकल नहीं पाया।
विज्ञापन
गले में रस्सी कस जाने से उसकी मौत हो गई। काफी देर बाद परिजन वहां पहुंचे और गले में कसी रस्सी देख चीख पड़े। लोगों ने रस्सी काटकर उसे झूले से नीचे उतारा और उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी लेने के बाद शव का पंचनामा कर शव को परिजनों को सौंप दिया। वहीं, घटना के बाद गिरीश चंद्र के घर कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। इस संबंध कोतवाल मुन्ना राम ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी। शव का पंचनामा कर परिवार वालों को सौंप दिया गया।