फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Child beaten dumb as a thief

बच्चा चोर कहकर गूंगे को पीटा

Tue, 24 Sep 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Child beaten dumb as a thief
बच्चा चोर कहकर मूकबधिर को पीटा
विज्ञापन

पुलिस पहुंचकर दादी पोते की बचाई जान
अमर उजाला ब्यूरो
केराकत। केराकत कोतवाली क्षेत्र के मनियरा के पास सोमवार को एक मूकबधिर युवक को उस समय बच्चा चोर कहकर लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। जब वह एक सत्तर वर्षीया अपनी दादी के साथ ग्राम सरायबीरू जा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर गूंगे व उसकी दादी की जान बचा लिया।

वाराणसी के रामनगर निवासी अख्तरी बेगम (70) अपने रिश्तेदार केराकत नगर के नालापार में अफजाल खान के घर पड़ी शादी में आयी थी। शादी बीत जाने के बाद वह सोमवार कों दो बजे अपने रिश्ते में पोता लगने वाले मोनी खान (32) के साथ अपने रिश्तेदार सरायबीरू निवासी अमजद खान के घर पैदल जा रही थी। मनियरा के पास कुछ युवकों ने बच्चा चोर कहकर रोककर मोनी खान को मारना पीटना शुरू कर दिया। उसके झोले की तलाशी लेकर उसमें रखे एक सौ पचीस रुपये भी छीन लिया। अख्तरी बेगम को को भी बुरा भला कहा। इतने में सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई । किसी ने पुलिस को सूचना दे दिया। जिसपर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दादी -पोते की जान बचाई । दोनों को पुलिस ने कोतवाली लाकर पूछताछ कर छोड़ दिया। मालूम हो कि अख्तरी बेगम कान की बहरी है तो मोनी गूंगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed