फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Chief Minister Yogi Adityanath will come on September 9, preparations started

नौ सितंबर को आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शुरू हुई तैयारी

Wed, 07 Sep 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath will come on September 9, preparations started
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे के संदर्भ में सुरक्षा व्यवस्था के लिए निरीक्षण क? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर/करंजाकला। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ नौ सितंबर को जिले में आएंगे। इसको लेकर मंगलवार को दिन भर जिला प्रशासन में गहमागहमी का माहौल रहा। दिन भर उनके आगमन के लिहाज से तैयारियां की जाती रहीं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के साथ बैठक करके निर्माण कार्य पूरा कराने को कहा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी, सीडीओ सीलम साईं तेजा एवं अन्य पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी मंगलवार को अचानक पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में पहुंचे। सबसे पहले हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किए। इसके बाद इंदिरा गांधी स्टेडियम के मैदान में निरीक्षण किए और हेलीपैड स्थल बनाने को लेकर चर्चा की गई। सभी अधिकारी निर्माणाधीन उमानाथ सिंह स्वशासी राजकीय महाविद्यालय पहुंचे।जहां उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्रधनाचार्य प्रो. शिवकुमार के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई। डीएम ने कहा कि जो भी तैयारी है उसे पूर्ण रखा जाए।
विज्ञापन

अब याद आई टूटी सड़कें
करंजाकला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संभावित कार्यक्रम नौ सितंबर को है। इसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर कई वर्षों से बने गड्ढों में कई लोग घायल हो चुके हैं लेकिन सड़क नहीं बनी। मुख्यमंत्री के दौरे की सूचना मिलने के बाद सड़क की भी मरम्मत की तैयारी शुरू कर दी गई। एक अधिकारी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विस्तृत विवरण नहीं जारी हुआ है। माना जा रहा है कि वे मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण और अधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed