फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Chief Minister will come on March 9, will gift projects worth Rs 900 crore

Jaunpur News: 9 मार्च को आएंगे मुख्यमंत्री, 900 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Wed, 06 Mar 2024 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister will come on March 9, will gift projects worth Rs 900 crore
जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने एक दिवसीय दौरे पर 9 मार्च को जौनपुर आएंगे। इस दौरान वे शहर के गलीचा स्थित महाराणा प्रताप की मूर्ति का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद बीआरपी मैदान में जनसभा स्थल पर 899.36 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे और सभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

सूचना के मुताबिक मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे के करीब पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से सड़क मार्ग से गलीचा तिराहा पहुंचेंगे और महाराणा प्रताप की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद सीधा बीआरपी मैदान पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी दौरान जिले को 10 बड़ी परियोजनाओं की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में करीब 10 हजार लोगों की भीड़ होने की उम्मीद जताई जा रही है। इनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

तीन बड़ी परियोजनाओं जिनकी सौगात देंगे मुख्यमंत्री
1- सुजानगंज-केराकत -सुल्तानपुर मार्ग - लंबाई 36.39 किमी - लागत 37.07 करोड़
2- बक्शा-तेजीबाजार-लोहिन्दा मार्ग का चौड़ीकरण लंबाई - 31.25 किमी - 46.90 करोड़
3- जफराबाद- सुल्तानपुर -लखनऊ रेल खंड पर संपार संख्या 9 बी पर 04 लेन रेल उपरगामी सेतु का निर्माण - 92.23 करोड़
दोपहर 1 बजे के बाद चंदौली रवाना होंगे मुख्यमंत्री
चर्च के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11 बजे के करीब जौनपुर पहुंचेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे और दोपहर 1 बजे चंदौली के लिए रवाना होंगे। इसे देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि सीएम कुछ ही घंटे जौनपुर में बिताएंगे। हालांकि अभी उनके आगमन से संबंधित कोई प्रोटोकॉल जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आने की सूचना के मुताबिक कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की जा रही है। साथ ही तैयारियां भी शुरू हैं। 9 मार्च को उनकी जनसभा प्रस्तावित है। - पुष्पराज सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा

जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 9 मार्च को प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बुधवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी सबसे पहले पुलिस लाइन पहुंचे। वहां उन्होंने हेलीपैड बनाए जाने के संबंध में निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। बीआरपी इंटर कालेज के निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, स्टाल, पेयजल आदि के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारी जल्द पूरी करने को कहा। जनसभा स्थल पर पर्याप्त संख्या में मोबाइल टायलेट और पेयजल आदि की व्यवस्था उपलब्ध कराने को कहा। वाजिदपुर में सड़क पर खुले में रखे ट्रांसफार्मर को बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए। विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कलीचाबाद में बनी महाराणा प्रताप की प्रतिमा को भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed