फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cheating of Rs 75 lakh on the pretext of job, case registered

Jaunpur News: नौकरी का झांसा देकर 75 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

Sat, 18 Nov 2023 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 75 lakh on the pretext of job, case registered
शाहगंज। नौकरी का झांसा देकर आठ लोगों से करीब 75 लाख की ठगी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। नौकरी न मिलने पर ठगी का एहसास होता देख पीड़ितों ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने कुल पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बकुची गांव निवासी वसीम अहमद समेत अन्य आठ लोगों ने प्रार्थनापत्र देकर कहा कि वाराणसी के वरुणा चौबेपुर मुस्तफाबाद निवासी भागवत शरण यादव एवं संदीप कुमार यादव अपने कार से शाहगंज स्थिति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप एक चाय की गुमटी पर पहुचें। वहीं एक और व्यक्ति से मुलाकात हुई। उसी दौरान भागवत शरण ने सचिवालय में कार्यरत व दूसरे व्यक्ति ने पुलिस विभाग में नौकरी पर कार्यरत होना बताया। दोनों ने पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक के पद पर 30 लाख रुपये में एक युवक को नौकरी दिलाने की बात कही। इन दोनों के झांसे में आकर पीड़ितों ने पैसे दिया। आरोप है कि नौकरी दिलाने के नाम पर कुल 75 लाख रुपये ले लिए गए, लेकिन नौकरी नहीं मिली। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस धोखाधड़ी के आरोप में भागवत शरण यादव, संदीप कुमार यादव निवासी वाराणसी मुस्तफाबाद व राहुल गिरी समेत दो अज्ञात मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed