{"_id":"6779841704e55dc6fb09b1b5","slug":"cheating-of-rs-26-thousand-in-the-name-of-selling-buffalo-case-against-3-jaunpur-news-c-193-1-jon1003-127741-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: भैंस बेचने के नाम पर 26 हजार की ठगी, 3 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: भैंस बेचने के नाम पर 26 हजार की ठगी, 3 पर केस
विज्ञापन
बगौझर गांव निवासी एक व्यक्ति के साथ भैंस खरीद मामले में 26 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे तो ठगों ने एक लाख की फिरौती मांगते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
सुल्तानपुर जिले के कादीपुर थानाक्षेत्र के सराय रानी निवासी कल्लू यादव ने महराजगंज पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि एनिमल एप पर सर्च करने पर प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना निवासी भैंस व्यापारी पप्पू का मोबाइल नंबर मिला। उन्होंने पप्पू व्यापारी से भैंस खरीदने की इच्छा जताई तो उसने भैंस दिखाने के लिए उन्हें बगौझर गांव बुलाया। कल्लू पहुंचे तो वहां पहले से ही उसके तीन साथी मौजूद थे। आरोप है कि उसने भैंस दिखाकर 26 हजार रुपये ऑनलाइन अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिया। अब न भैंस दे रहा है और न ही पैसे वापस कर रहा है। पैसा मांगने पर एक लाख रुपये की मांग की। कहा कि नहीं दोगे तो जान से मार दूंगा। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय ने बताया कि मामले की जांच करते हुए पप्पू, जितेंद्र और एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।