{"_id":"6159fd858ebc3e763672788c","slug":"cheating-case-registered-against-28-people-in-crores-worth-scam-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 28 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप, पुलिस ने बताया उच्च स्तर का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 28 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप, पुलिस ने बताया उच्च स्तर का मामला
Mon, 04 Oct 2021 12:29 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले के जफराबाद क्षेत्र के भुवाला पट्टी गांव निवासी बाबा-बेटी की शिकायत पर धोखाधड़ी के आरोप में 28 लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर जफराबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में करोड़ों रुपये की घपलेबाजी का आरोप है।
विज्ञापन
एक निजी कंपनी के जरिए बैंक की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर घोटाला हुआ है। पुलिस भी अभी कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है।
स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक सिविल लाइन हुसेनाबाद जौनपुर सहित कोलकाता, महाराष्ट्र, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु के कुल 28 हाई प्रोफाइल लोग इस मामले में शामिल हैं। सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ है। थानाध्यक्ष जफराबाद ने बताया कि बीते 26 सितंबर को कोर्ट के आदेश पर सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जीवाड़ा से संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इस मामले की प्रारंभिक विवेचना थाना स्तर से की जा रही है। मामला गंभीर और उच्च स्तर का है।
विज्ञापन