फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cheated the shopkeeper by becoming a customer

Jaunpur News: ग्राहक बन दुकानदार से की ठगी

Thu, 11 Sep 2025 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Cheated the shopkeeper by becoming a customer
खुटहन। जौकाबाद गांव के मोड़ पर संचालित एक बिल्डिंग मैटेरियल के दुकानदार को ठग ने ग्राहक बनकर फोन पर बात की। आरोप है कि झांसे में लेकर मोबाइल नंबर पर तीन हजार रुपये मंगा लिया। ठगी के शिकार दुकानदार ने फोन नंबर के आधार पर थाने में तहरीर दी है। उधर, जांच में फोन नंबर एक मिनी बैंक संचालक का निकला।
विज्ञापन

दुकानदार संतोष कुमार सिंह के मुताबिक बुधवार को उनके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। उसने अपना नाम बताया। कहा कि आप घर पर एक ट्रॉली बालू और 10 बोरी सीमेंट भेज दीजिए। सामान उतरते ही पैसा चुकता कर दूंगा। इस पर उन्होंने यह कहा कि एक घंटे में भेज रहे हैं। कुछ देर बाद फिर उसने फोन कर कहा कि मैं घर पर कुछ समस्या में हूं। आप हमारे नंबर पर तीन हजार रुपये भी भेज दीजिए। सामान के साथ यह पैसा भी आपको नकद दे दूंगा। इसके बाद उन्होंने उसके मोबाइल फोन नंबर पर पैसे भी भेज दिए। बालू व सीमेंट लोड होने के बाद जब वे उसके नंबर पर फोन करने लगे तो उधर से बताया गया कि यह नंबर खुदौली में संचालित एक मिनी शाखा का है। फोन करने वाले ने पैसे उसके नंबर पर ही मंगाया था। वह उससे नकद तीन हजार रुपये लेकर यहां से चला गया। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी उसके पास है। थानाध्यक्ष चंदन राय ने बताया कि घटना संज्ञान में है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed