फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Chaukiya Dham is adorned with marigold flowers

Jaunpur News: गेंदे के फूलों से दमका चौकिया धाम

Tue, 24 Mar 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Chaukiya Dham is adorned with marigold flowers
मां शीतला का भव्य रूप। स्रोत-संवाद
माँ शीतला चौकिया धाम में चैत्र नवरात्र के पांचवे दिन सोमवार को शीतला का दरबार दौना और गेंदे के फूल से दमक गया। लाल और पीली चुनरी से माता रानी का शृंगार किया गया।
विज्ञापन

कतार में खड़े होकर माता के पांचवें स्वरूप का श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। भोर में माँ शीतला का पीली, लाल चुनरी, पीले गेंदा के फूल से बने माला से शृंगार किया गया। फल ,पेड़ा, बर्फी का भोग लगाया गया।
विज्ञापन

चौकियां धाम के महंत विवेकानंद पंडा ने मां शीतला की आरती आरती उतारी। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। श्रद्धालु शीतला माता की जय के जयघोष लगते हुए दर्शन पूजन करते रहे। नवरात्र के पांचवे दिन सुल्तानपुर, आजमगढ़, प्रतापगढ़, वाराणसी से भी भारी संख्या में श्रद्धालु अपने परिवार के साथ दर्शन पूजन करने के लिए आए। कई महिला श्रद्धालुओं ने पचरा गाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंत विवेकानंद पंडा ने बताया कि नवरात्र के पांचवें दिन मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की पूजा की जाती है जो भगवान कार्तिकेय (स्कंद) की माता हैं। इस दिन सुबह स्नान के बाद पीले या सफेद वस्त्र पहनकर माता को पीले फूल, कुमकुम और केले का भोग (केसर की खीर भी) अर्पित किया जाता है। स्कंदमाता की आराधना से संतान सुख, ज्ञान और समृद्धि शांति मिलती है। दोपहर 3 बजे तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed