फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Chaos in hospital after a woman's death

महिला की मौत पर अस्पताल में हंगामा

Mon, 08 Jun 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Chaos in hospital after a woman's death
शाहगंज। स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय परिसर स्थित एक चिकित्सक के सरकारी आवास पर महिला की हालात बिगड़ गई। आनन फानन में उसे इमर्जेंसी वार्ड में रखकर रेफर करने की कवायद शुरू हुई। तब तक महिला की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने चिकित्सालय में हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

खेतासराय के डोभी निवासी दुर्गावती देवी (45) पत्नी जियालाल को पेट में दर्द होने पर परिजन अस्पताल लाए थे। जिला अस्पताल में तैनात डॉ. डीएस यादव ने अपने सरकारी आवास पर महिला का उपचार शुरू किया। थोड़ी ही देर में उसकी हालत बिगड़ने पर चिकित्सक ने अपने आवास से इमरजेंसी वार्ड में उसे रखकर ड्यूटी पर तैनात डॉ. अमित कुमार से उसका रेफर के कागजात तैयार कराने लगे। इसी बीच महिला की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि हालत खराब होने पर डॉ. डीएस यादव और अस्पताल के डॉक्टरों को सूचना दी गई, लेकिन किसी ने भी देखना मुनासिब नहीं समझा। इस बाबत डॉ. डीएस यादव ने कहा कि महिला को लेकर परिजन पांच बजे आए थे। एक्सरे रिपोर्ट में महिला की हालत गंभीर होने पर उसे तत्काल रेफर कर दिया गया। वहीं जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके शर्मा ने बताया कि डॉ. डीएस यादव की ड्यूटी जिला अस्पताल में है। अगर वह शाहगंज सीएचसी पर रह रहे हैं तो गलत है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed